Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जय राम ठाकुर ने आईजीएमसी में प्रीफैब्रिकेटिड कोविड अस्पताल का शुभारंभ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Jan 2021

Last updated on: Jan 06, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में 18 बिस्तरों वाले प्रीफैब्रिकेटिड कोविड अस्पताल का विधिवत शुभारम्भ किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आईजीएमसी में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारी, वार्ड अटैंडेंट, चीफ सुरक्षा अधिकारी भीम सिंह गुलेरिया व आउटसोर्स कर्मचारी संघ की देखरेख में रक्तदान शिविर का भी शुभारम्भ किया। इस दौरान 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सभी रक्तदाताओं का गर्म स्वैटर भेंट कर धन्यवाद किया। उसके उपरान्त लोक कल्याण समिति के इंचार्ज राजेश सरस्वती व उनके सहयोगियों को कोरोना काल के दौरान कोविड ग्रसित मृतक लोगों के दाह संस्कार के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने ई. क्लीनिक, ई. कोर्ट एविडैंस, वीडियो काफ्रेंसिंग व टैलीमैडिसिन की सुविधा को प्रदेश की जनता के लिए समर्पित किया।इस अवसर पर किसान मोर्चा शिमला द्वारा भी रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया गया और मुख्यमंत्री द्वारा सफाई कर्मचारियों को कंबल वितरित किए गए। लोक कल्याण समिति और समस्त कर्मचारियों द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों व उनके तामीरदारों को खिचड़ी व हलवा वितरित किया गया।इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल का भी दौरा किया और नोफल चेरिटेबल संस्था द्वारा प्रदान की गई रोटी बनाने की मशीन का शुभारंभ किया।हरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व सांसद सुरेश कश्यप, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान डा. रवि चन्द शर्मा, प्रधानाचार्य डाॅ. रजनीश पठानिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनकराज व प्रशासनिक अधिकारी डा. राहुल गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Indira Gandhi Medical College and Hospital , IGMC , Suresh Bhardwaj , Suresh Kashyap , Bhim Singh Guleria , IGMC Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD