Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिडनी टेस्ट : पुकोवस्की, लाबुशैन के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया अच्छी स्थिति में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 07 Jan 2021

Last updated on: Jan 07, 2021, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का अंत दो विकेट के नुकसान पर 166 रनों के साथ किया। स्टंपस की घोषणा तक मार्नस लाबुशैन 67 और स्टीव स्मिथ 31 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशैन के अलावा पदार्पण कर रहे विल पुकोवस्की ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने चार जीवनदान दिए, जिसका युवा बल्लेबाज ने भरपूर फायदा उठाया। उनके जाने के बाद लाबुशैन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला और भारत के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआती दो टेस्ट मैचों में चोट के कारण बाहर रहने वाले डेविड वार्नर इस मैच से वापसी कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज ने उनकी वापसी को सार्थक नहीं होने दिया। चौथे ओवर की तीसरी ही गेंद पर वार्नर स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों लपके गए। इस बीच बारिश ने भी मैच में खलल डाला। आठवें ओवर की पहली गेंद पर बरसात होने लगी। इस बारिश के कारण मैच लंबे समय तक रुका रहा और पहला सत्र समाप्ति की घोषणा भी कर दी गई। पहले सत्र की घोषणा तक आस्ट्रेलिया ने 7.1 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बनाए थे। दूसरे सत्र का खेल शुरू होने में भी देरी हुई। पुकोवस्की और लाबुशैन ने फिर संभलकर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को बनाया। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पुकोवस्की को कुछ जीवनदान दिए। इसका फायदा उठाते हुए पुकोवस्की ने अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने नवदीप सैनी पर दो चौके मारे। चायकाल की घोषणा तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से टेस्ट पदार्पण कर रहे सैनी ने दिन के तीसरे सत्र में पुकोवस्की की पारी का अंत किया। 110 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 62 रन बनाने वाले पुकोवस्की 106 के कुल स्कोर पर एलबीडब्ल्यू हुए। पुकोवस्की के जाने के बाद लाबुशैन ने भी अपने 50 रन पूरे किए। उनको साथ मिला स्टीव स्मिथ का। शुरुआती दो टेस्ट मैचों में संघर्ष करने वाले इन दोनों बल्लेबाजों ने इस पारी में अभी तक आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की है। रविचंद्रन अश्विन ने स्मिथ को इस सीरीज में खासा परेशान किया है, लेकिन इस मैच में स्मिथ ने अश्विन के खिलाफ आक्रामकता दिखाई और निकलकर कुछ शॉट्स लगा कर उनकी लय बिगाड़ी। सिर्फ अश्विन ही नहीं लाबुशैन और स्मिथ दोनों ने बाकी भारतीय गेंदबाजों के सामने भी डिफेंसिव न होकर अटैकिंग बल्लेबाजी की। लाबुशैन ने पुकोवस्की के साथ 100 रनों की साझेदारी की। स्मिथ के साथ मिलकर उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 60 रन जोड़ लिए हैं। लाबुशैन ने अभी तक अपनी पारी में 149 गेंदों का सामना किया है और आठ चौके मारे हैं। स्मिथ 64 गेंद खेल कर पांच चौके लगा चुके हैं। बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 55 ओवरों का ही खेल हो सका।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ajinkya Rahane , Rohit Sharma , Navdeep Saini , Sydney Cricket Ground , Sydney , Australia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD