Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विजय इंद्र सिंगला ने 23.47 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले चौगिट्टी-लद्देवाली आरओबी के निर्माण कार्य का रखा नींव-पत्थर

शाहकोट में 3.71 करोड़ रुपए की लागत से तैयार सड़क जनता को समर्पित की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Dec 2020

Last updated on: Dec 29, 2020, 00:00 IST

पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने मंगलवार को चौगिट्टी-लद्देवाली रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा, जोकि 23.47 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। सांसद संतोख चौधरी, विधायक राजिंदर बेरी, विधायक सुशील रिंकू, मेयर जगदीश राज राजा की मौजूदगी में मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने आरओबी का नींव पत्थर रखने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब में लगभग 27 रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनाने के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।चौगिट्टी-लद्देवाली आरओबी पर उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से डायरेक्टर तौर पर एक लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा, जोकि जालंधर-पठानकोट व जालंधर-होशियारपुर रोड के आसपास रहते हैं। उन्होंने इस आरओबी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने के लिए विधायक राजिंदर बेरी की प्रशंसा की, जिन्होंने सभी विभागों से बेहद कम समय में एनओसी लेकर आरओबी का काम शुरू करवा दिया है। उन्होंने बताया कि 12 मीटर चौड़े इस आरओबी का काम लगभग 18 महीने में पूरा कर दिया जाएगा और टेंडर जालंधर की ही फर्म मैसर्ज एसोसिएटेड इंजीनियर, मकसूदां को दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट की तरफ से जालंधर में 25 करोड़ रुपए की लागत से 58 विकास कार्य किए जा रहे हैं, जोकि चुनाव से पहले खत्म करके प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए जाएंगे। 

इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तलहण रोड का प्रपोजल तैयार करके पेश करने के लिए कहा गया है ताकि इस कार्य को भी जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वेस्ट विधानसभा हलके में कपूरथला रोड और नाहला गांव में नहर पर 40 लाख रुपए से पुल बनाने की मांग को मंजूरी देते हुए कहा कि जल्द ही यहां काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा हलके में जल्द ही दो नए स्कूल बनाने का काम भी शुरू किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसडीएम राहुल सिंधू, कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान बलदेव सिंह देव व हलके के विभिन्न पार्षद मौजूद थे।उधर, हलका शाहकोट में 3.75 किलोमीटर लंबी व दस मीटर चौड़ी सड़क जोकि 3.71 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है, वह जनता को समर्पित की। इस सड़क का निर्माण कार्य जुलाई महीने में शुरू किया गया था, जोकि निर्धारित छह महीने में पूरा कर लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजयइंदर सिंगला ने कहा कि इसके अलावा गोहीर-नकोदर-मल्सीयां के शहरी इलाकों की सड़कों की मरम्मत का कार्य भी किया जा चुका है। गोहीर सड़क की मरम्मत पर 51 लाख रुपए, नकोदर की सड़क को 77 लाख रुपए और मलसीयां की शहरी सड़क की मरम्मत के लिए 42 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इस मौके पर हलका विधायक हरदेव सिंह लाड्डी शेरोंवालिया समेत कई प्रमुख गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Jalandhar , Chaudhary Santokh Singh , Rajinder Beri , Sushil Kumar Rinku

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD