Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मनप्रीत सिंह बादल द्वारा बठिंडा फार्मास्यूटीकल पार्क के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ मुलाकात

केंद्रीय मंत्री को बठिंडा में जगह का दौरा करने के लिए टीम भेजने की की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Dec 2020

Last updated on: Dec 24, 2020, 00:00 IST

पंजाब के वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल ने आज रासायनिक और उर्वरक संबंधी केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया के साथ मुलाकात करके बठिंडा में फार्मास्यूटीकल पार्क स्थापित करने की माँग की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बठिंडा में जगह का दौरा करने के लिए टीम भेजने की भी अपील की।जि़क्रयोग्य है कि इससे पहले इसी साल जुलाई में वित्त मंत्री ने केंद्रीय रासायनिक और उर्वरक मंत्री श्री डी.वी. सदानंद गोढ़ा और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया के साथ मुलाकात करके फार्मास्यूटीकल पार्क की स्थापना के लिए पंजाब का केस इन दोनों के सामने रखा था।वित्त मंत्री ने मुल्क में राष्ट्रीय स्तर पर मंज़ूर किये तीन फार्मास्यूटीकल पार्कों में एक पार्क को बठिंडा में स्थापित किये जाने की अहमीयत को दर्शाया। उन्होंने बताया कि इस फार्मास्यूटीकल पार्क को बठिंडा में तेल रिफायनरी होने का बहुत बड़ा लाभ पहुँचेगा और यह दोनों प्रोजैक्ट एक दूसरे के पूरक होंगे, क्योंकि इनकी तरफ से आपस में कच्चा माल और सम्बन्धित उत्पादों को साझा किया जा सकेगा। उत्तरी भारत में बठिंडा सबसे उचित जगह है और यह फार्मा पार्क पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख़ समेत समूचे क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा कर सकता है।

वित्त मंत्री स. बादल ने बताया कि बठिंडा में 1300 एकड़ ज़मीन उपलब्ध है, जो बठिंडा थर्मल प्लांट की खाली पड़ी ज़मीन है। इसके अलावा बठिंडा में रेलवे जंक्शन पूरी तरह कार्यशील है, जो ‘ए’ कैटेगरी का स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन बुनियादी ढांचे और कच्चे माल की सप्लाई और तैयार हुई वस्तुओं की ढुलाई के लिए अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं मौजूद होने के कारण फार्मा कंपनियों के लिए अपना कारोबार और प्रभावशाली ढंग से करना आसान हो जायेगा।सन फार्मा, सैंट्रिएंट और आई.ओ.एल. कैमीकल्ज़ जैसी यू.एस.एफ.डी.ए. से प्रमाणित फार्मास्यूटीकल कंपनियों की मौजूदगी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटीकल एंड रिर्सच (नाईपर), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ विज्ञान एजुकेशन एंड रिर्सच (आईसर) मोहाली, इंस्टीट्यूट ऑफ माईक्रोबायल रिसर्च (इमटैक), इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो टैक्नॉलॉजी (आई.एन.एस.टी.) मोहाली और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंस (एम्ज़) बठिंडा के रूप में आला दर्जे के अनुसंधान एवं विकास प्रणाली मौजूद होने के कारण प्रस्तावित बठिंडा फार्मा पार्क के लिए लाभकारी हो सकते हैं।वित्त मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि श्री गुरु नानक देव जी के 500वें प्रकाश पर्व के मौके पर पंजाब को बठिंडा थर्मल प्लांट के रूप में तोफ़ा दिया गया था। इस समय पर समूचा मुल्क गुरू साहिब जी का 550वां प्रकाश पर्व मना रहा है और यदि इसकी याद में हम फार्मास्यूटीकरल पार्क स्थापिक कर सकें तो यह श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के जश्नों के मौके पर किया गया एक विनम्र सा प्रयास होगा।

 

Tags: Manpreet Singh Badal , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Bathinda , Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD