Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शहरी स्थानीय इकाईयों के फ्रंटलाईन कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान किया सराहनीय काम : ब्रह्म मोहिन्द्रा

सफाई कर्मचारी यूनियनों की हर माँग पर गंभीरता से विचार कर फैसला लिया जायेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 18 Dec 2020

Last updated on: Dec 18, 2020, 00:00 IST

कोरोना महामारी के दौरान स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने अगली पंक्ति में अपने काम को निपुणता पूर्ण पूरा किया जोकि सराहनीय है। इन विचारों का प्रगटावा स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने म्यूंसीपल मुलाजिमों की माँगों सम्बन्धी दो यूनियनों (पंजाब सफाई यूनियन और म्यूंसीपल एंपलाईज एक्शन कमेटी) के साथ मीटिंग के दौरान किया।मीटिंग का नेतृत्व करते हुये श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि मुलाजिमों की तरफ से पक्के करने की माँग को सब-कमेटी की मीटिंग में विचारा जायेगा और म्यूंसीपल और निगमों में सफाई कर्मचारियों की खाली पड़े पदों को भरने सम्बन्धी जल्द फैसला लिया जायेगा। उन्होंने मीटिंग में उपस्थित उच्च अधिकारियों को हिदायत करते हुये कहा कि जरूरत के अनुसार विभाग की तरफ से जनसंख्या के आधार पर बीटें तय करते हए भर्ती सम्बन्धी प्रस्ताव डी.डी.आर. /कमिशनर के द्वारा जल्द भेजा जाये जिससे सफाई कर्मचारियों की और भर्ती की जा सके।सफाई कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा के लिए सेफ्टी किटें प्रदान करने सम्बन्धी उन्होंने कहा कि मुलाजिमों से सेफ्टी किटों सम्बन्धी सुझाव लेकर कमेटी बनाई जाये। यह किटें सफाई कर्मचारियों को निश्चित समय में मुहैया करवाई जाएँ जिससे उच्च जोखिम वाले स्थानों पर काम करने वाले मुलाजिमों की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके।श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने सफाई कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों का विवरण देने के लिए भी कहा और सम्बन्धित अथॉरिटी को हिदायत की कि भत्तों को बढ़ाने के लिए मामला वित्तीय विभाग को भेजा जाये। उन्होंने उच्च अधिकारियों को हिदायत की कि प्रगति रिपोर्ट के बारे यूनियनों को समय समय पर अवगत करवाया जाये।स्थानीय निकाय मंत्री ने सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार जल्द सफाई कर्मचारियों का बीमा करवाएगी जिससे कोई भी घटना होने पर पीडि़त के परिवार को बनती वित्तीय सहायता मुहैया करवाई जा सके। इसके इलावा मीटिंग में सफाई कर्मचारियों को पक्के करने, मुलाजिमों की तरक्की, तरस के आधार पर नौकरी पर त्योहार/गेहूँ कर्ज आदि मामलों पर गंभीरता से चर्चा की गई। श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने यूनियनों को भरोसा दिलाया कि इन सभी मामलों सम्बन्धी जल्द फैसला लिया जायेगा।

 

Tags: Brahm Mohindra , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD