Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोविड के मुश्किल दौर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए आशा की किरण बने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह: विधायक राज कुमार

हल्का चब्बेवाल के विधायक ने पंजाब स्मार्ट कनेक्ट योजना के दूसरे चरण में सरकारी स्कूलों के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वितरित किए स्मार्ट फोन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Dec 2020

Last updated on: Dec 18, 2020, 00:00 IST

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से सरकारी स्कूलों के बाहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरण करने के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद हल्का चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार ने हल्के के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में जाकर बच्चों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए। इनमें सरकारी स्कूल जेजों, राजपुर भाईयां, कोट फतूही, जियान, बसी कलां, फलाही, अत्तोवाल शामिल हैं।विधायक डा. राज कुमार ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड के मुश्किल दौर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए आशा की किरण बने हैं और सरकारी स्कूलों के बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट फोन देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब मुख्य मंत्री का आभारी है, जिन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई के नुकसान को बचाया है और उन्हें स्मार्ट फोन उपलब्ध करवा कर आन लाइन शिक्षा मुहैया करवाने में सहयोग दिया।डा. राज कुमार ने बताया कि हल्का चब्बेवाल के अंतर्गत 1072 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 67 मोबाइल फोन दिए गए थे और दूसरे चरण में 543 मोबाइल फोन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बारहवीं के अन्य शेष विद्यार्थियों को भी जल्द स्मार्ट फोन मुहैया करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन से बच्चे ई-कंटेंट के माध्यम से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र को ऊंचा उठाने के लिए स्कूलों को अपग्रेड कर रही है और स्कूलों के स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है।

 

Tags: Punjab Congress , #PunjabSmartConnectScheme , Punjab Smart Connect Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD