Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

सरकार के समर्थन में आए किसानों ने नये कानूनों को बताया ऐतिहासिक कदम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Dec 2020

Last updated on: Dec 14, 2020, 00:00 IST

सरकार के समर्थन में आए किसानों ने नये कृषि कानूनों को मोदी सरकार की ओर से उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम बताया है। अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति से जुड़े देशभर के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने यहां कृषि-भवन में सोमवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक स्वर में नये कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कहा कि देश में आजादी के बाद पहली बार किसानों के हित में क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान उनसे हुई चर्चा में किसान नेताओं ने कहा कि, "कृषि सुधारों से जुड़े तीनों कानून किसानों के जीवन में आमूलचूल सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले हैं और देश का किसान पूरे मन से इन सुधारों पक्ष में हैं।"मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि सुधार के लिए बनाए गए कानूनों के पीछे भारत सरकार की नीति और नीयत दोनों में सिर्फ और सिर्फ किसानों का हित है।उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान यूनियनों से चर्चा की है, हम किसानों की हर आशंका पर चर्चा कर उसके निवारण के लिए हमेशा तैयार हैं।कृषि अधिनियमों का समर्थन करने वाले किसान संगठनों का आभार जताते हुए तोमर ने कहा कि किसानों तक सही जानकारी पहुंचाने में किसान संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा, "किसान यदि भ्रम के शिकार हो गए हैं, तो हमारा दायित्व यही है कि हम उनकी हर शंका का निवारण करें।"

उन्होंने कहा कि लंबे समय से देश में किसान संगठन इन सुधारों की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए एक देश एक बाजार की परिकल्पना को जमीन पर उतारा है। तोमर ने कहा, "किसानों की आय बढ़े, बुवाई से पहले ही उसे अपनी उपज के लाभकारी मूल्य की गारंटी मिले, वह अपनी उपज वहां बेच सके, जहां उसे ज्यादा कीमत मिल रही हो, परिवहन में लगने वाले पैसे की बचत हो सके, किसान उन्नत कृषि से जुड़ सके, यह सब इन सुधारों के माध्यम से हो रहा है।"अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति देश के अलग-अलग राज्यों के किसान संगठनों का एक प्रतिनिधि मंच है। इस समिति में स्वर्गीय शरद जोशी द्वारा स्थापित शेतकरी संगठन, पंजाब एवं हरियाणा की भारतीय किसान यूनियन के साथ ही अन्य कई संगठन शामिल हैं। इन संगठनों की ओर से समिति के सचिव एवं महाराष्ट्र के किसान नेता गुणवंत पाटिल, विदर्भ इलाके से दिनेश शर्मा, तेलंगाना से अजय वाडियार, हरियाणा से गुणीप्रकाश, तमिलनाडु से वी. मणिकंदम और बिहार से बिनोद आनंद ने केंद्रीय मंत्री के पास कृषि कानूनों के समर्थन में अपने विचार रखे।कृषक संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश में आजादी के बाद से ही किसानों के शोषण का सिलसिला जारी है। किसानों को खुले बाजार में अपनी उपज बेचने की आजादी नहीं होने से अब तक वह अपनी उपज के मनमाफिक और लाभकारी दाम नहीं ले पाता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस निर्णय से किसानों को वास्तविक रूप से अब जाकर स्वतंत्रता मिली है।कृषक संगठनों ने कृषि मंत्री से अनुरोध किया कि कृषि कानूनों में किसानों के हित में कुछ आवश्यक संशोधन किए जाएं। किसानों को उन्नत तकनीकी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाए।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Minister of Agriculture and Farmers Welfare , Union Minister of Food Processing Industries , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , All India Kisan Coordination Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD