Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एमएसपी की मांग पर सरकार का रुख बरकरार, किसानों को आश्वासन देने को तैयार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2020

Last updated on: Dec 09, 2020, 00:00 IST

किसानों को उनकी फसलों का डेढ़ गुना एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) देने का दावा करने वाली मोदी सरकार ने बार-बार दोहराया है कि एमएसपी पर फसलों की खरीद पूर्ववत जारी रहेगी और अभी भी इस मसले पर सरकार का रुख बरकरार है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र िंसंह तोमर का कहना है कि एमएसपी के मसले पर सरकार किसानों को आश्वासन देने को तैयार है। कोरोना काल में कृषि के क्षेत्र को ज्यादा तवज्जो देते हुए केंद्र सरकार ने इसमें सुधार लाकर किसानों के जीवन में आमूलचूल बदलाव लाने के मकसद से तीन नये कृषि कानून लागू किए। मगर, इन तीनों कानूनों का संसद से शुरू हुआ विरोध अब सड़कों पर है और 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर किसान संगठनों का प्रदर्शन चल रहा है। किसान संगठनों के नेता तीनों कानूनों को रद्द करने के साथ-साथ एमएसपी की गारंटी की मांग कर रहे हैं और इसके लिए नया कानून लाने की मांग कर रहे हैं। किसानों की यह भी आशंका है कि नये कानून के बाद कि एमएसपी पर खरीद बंद हो जाएगी। हालांकि केंद्रीय मंत्री उनकी इस आशंका को निराधार बताते हैं उनका कहना है कि एमएसपी पर खरीद पूर्ववत जारी रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने आईएएनएस को बताया कि सरकार एमएसपी के मसले पर किसानों को आश्वासन देने को तैयार है। हालांकि इस समले पर नया कोई कानून लाने के मसले पर पूछने पर उन्होंने कहा कि जो व्यावहारिक नहीं है उस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। विशेषज्ञों की भी कुछ ऐसी ही राय है कि किसानों को एमएसपी की गारंटी देना और प्राइवेट ट्रेडर्स के लिए एमएसपी के नीचे के भाव पर फसलों की खरीद पर पाबंदी लगाना व्यावहारिक नहीं है। 

देश के किसानों को उनकी फसलों का वाजिब और लाभकारी दाम दिलाने के मकसद से केंद्र सरकार हर साल कृषि लागत (सीएसीपी) और मूल्य आयोग की सिफारिश पर 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित करती है। साथ ही, धान, गेहूं, तिलहन और दलहनों समेत कुछ अन्य फसलें सरकार एमएसपी पर खरीदती भी है। सीएसीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर यह व्यावहारिक होता तो पहले ही इस तरह का कानून बन गया होता। उन्होंने कहा कि यह सोचने की बात है कि अब तक एमएसपी की गारंटी का कानून क्यों नहीं बना। कृषि अर्थशास्त्री विजय सरदाना की मानें तो अगर प्राइवेट सेक्टर के लिए एमएसपी पर खरीद अनिवार्य कर किया जाएगा, देश में कृषि उपज की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार के मुकाबले उंचे होने पर निजी कारोबारी घरेलू बाजार से खरीदने के बजाए आयात करना शुरू कर देगा। ऐसे में सरकार को सारी फसल किसानों से खरीदनी पड़ेगी। उन्होंने एक आकलन के आधार पर बताया कि मौजूदा एमएसपी पर अगर सरकार किसानों से सारी फसलें खरीदेगी तो इसके लिए सरकार को 17 लाख करोड़ रुपये खर्च करना पड़ेगा। केंद्र सरकार के अधिकारी कहते हैं कि किसानों से एमएसपी पर अब पहले के मुकाबले ज्यादा फसलें खरीद हो रही है, इसलिए किसानों को एमएसपी खत्म होने को लेकर आशंका नहीं पालनी चाहिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एमएसपी पर कानून बनाने से कुछ व्यावहारिक कठिनाइयां पैदा हो सकती हैं। यही वजह है कि एमएसपी को लेकर नया कानून बनाने के बजाए सरकार सिर्फ आश्वासन की बात कह रही है। इस साल रबी सीजन में सरकार ने किसानों से रिकॉर्ड 389.92 लाख गेहूं की खरीद की है और चालू खरीफ सीजन में अब तक 350 लाख टन से ज्यादा धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से सबसे ज्यादा पंजाब से करीब 203 लाख टन धान खरीदा गया है। भारतीय खाद्य निगम और राज्यों की एजेंसियों ने चालू खरीफ सीजन में 738 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा है।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Minister of Agriculture and Farmers Welfare , Union Minister of Food Processing Industries , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD