Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

दिल्ली के 'शाहीन बाग' की तर्ज पर अब महाराष्ट्र में 'किसान बाग'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे (महाराष्ट्र), , 09 Dec 2020

Last updated on: Dec 09, 2020, 00:00 IST

नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन बुधवार को 14वें दिन भी जारी है। इस बीच महाराष्ट्र के पुणे में एक जगह ऐसी है, जहां किसानों की मांगों के समर्थन में दिल्ली के 'शाहीन बाग' की तर्ज पर 'किसान बाग' आंदोलन शुरू किया गया है। दरअसल, हाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में कई महीनों तक लगातार प्रदर्शन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही थीं। इस प्रदर्शन की चर्चा पूरे देश में हो रही थी और शाहीन बाग का नाम सबकी जुबान पर आ गया था। अब इसी तर्ज पर समूचे भारत में किसानों और श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए पुणे में 'किसान बाग' आंदोलन शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि यह प्रसिद्ध शाहीन बाग-शैली से प्रेरणा लेते हुए शुरू किया गया है, जिसमें किसान और श्रमिकों के हितों को सुरक्षित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह वयोवृद्ध एवं अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता बाबासाहेब पांडुरंग अधव (90) के दिमाग की उपज है, जिन्हें बाबा अधव के नाम से जाना जाता है। उनके साथ कई अन्य लोग इस आंदोलन का हिस्सा बने हैं, जो कि मंगलवार को भारत बंद के अवसर पर शुरू किया गया। बुधवार को किसान बाग आंदोलन के दूसरे दिन पुणे कलेक्ट्रेट के बाहर 50 किसानों को धरने पर बैठे देखा गया। जन आंदोलन संघर्ष समिति के संयोजक विश्वास उटगी ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर रायगढ़ के कोंकण भवन में आंदोलन होगा और बाद में महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों में 'किसान बाग' आंदोलन शुरू होगा। बाबा अधव को भी लगता है कि यह विचार तेजी पकड़ेगा और इसी तरह के 'किसान बाग' आंदोलन पूरे भारत में देखे जा सकते हैं। उन्होंने इसके पीछे का कारण गिनवाते हुए कहा, "क्योंकि सभी किसान नाराज हैं।" बाबा अधव ने आईएएनएस से कहा, "मैंने स्वतंत्रता आंदोलन, संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन, आपातकाल और कई अन्य आंदोलनों में भाग लिया है, लेकिन यह पहली बार है, जब मैंने ग्रामीण किसानों और श्रमिकों के पूर्ण समर्थन में शहरी आबादी देखी है।" उन्होंने कोरोनावायरस के फैलाव से लागू किए गए राष्ट्रव्यापी बंद (लॉकडाउन) के समय पर किसानों की ओर से खेत में पसीने बहाए जाने पर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान स्वास्थ्य जोखिमों के साथ किसानों ने श्रमिकों की मदद से उपज तैयार की, जो देश के प्रत्येक घर में पहुंची। बाबा अधव ने केंद्र सरकार की ओर से किसानों की अनदेखी किए जाने का भी आरोप लगाया। बाबा अधव ने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को किसानों को कोरोना वॉरियर्स के तौर पर मान्यता देते हुए विभिन्न योजनाओं का समान लाभ देना चाहिए। स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी ने आईएएनएस से कहा, "आठ दिसंबर का 'भारत बंद' अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की एक संयुक्त पहल थी, जिसमें हम सभी सहयोगी थे। गुरुवार से किसान भाइयों को न्याय दिलाने के लिए हम 'किसान बाग' आंदोलन में शामिल होंगे।"

 

Tags: Protest , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD