Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विधायक के रूप में नहीं आए बल्कि एक किसान के रूप में आया हूँ आपके बीच : अभय सिंह चौटाला

हजारों किसानों के साथ टिकरी बार्डर पर किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टिकरी बार्डर (बहादुरगढ़) , 09 Dec 2020

Last updated on: Dec 09, 2020, 00:00 IST

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला बुधवार को सिरसा के भावदीन टोल प्लाजा से चलकर हजारों किसानों के साथ समर्थन देने टिकरी बार्डर पर किसानों के धरने पर पहुंचे। इनेलो नेता ने धरनास्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वो यहां कोई राजनीतिज्ञ या विधायक के रूप में नहीं आए बल्कि एक किसान के रूप में उनके बीच पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार जब यह तीन कृषि अध्यादेश लेकर आई थी इनेलो पहली पार्टी थी जिसने इन बिलों के विरोधस्वरूप प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के माध्यम से प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मांग की थी कि इन बिलों को सरकार वापिस ले। उन्होंने कहा कि इनेलो एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने विधानसभा सत्र में इन बिलों के खिलाफ ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा और सदन में खुलकर विरोध किया था जिस कारण विधान सभा में सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा था जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के किसी भी नेता ने इन बिलों के  विरोध में एक शब्द भी नहीं कहा और वॉकआऊट कर सदन से बाहर चले गए थे।

इनेलो नेता ने कहा कि 8 दिसंबर के भारत बंद को देश के सभी वर्गों का समर्थन मिला जिस कारण बंद पूर्ण रूप से सफल रहा। आज देश का अन्नदाता शान्तिपूर्वक अपनी बात सरकार के सामने रखना चाहता है लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय उस किसान को आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। सरकार अन्न्दाता के साथ अन्याय कर रही है और वह सरकार में बैठे लोगों से कहना चाहते हैं कि आपने अन्नदाता को बहुत परेशान कर लिया अब या तो सरकार किसानों की मांगों को स्वीकार कर ले नहीं तो जो राज बनाना जानता है वो राज छीनना भी जानता है।धरना स्थलों पर किसानों द्वारा कांग्रेस नेताओं का विरोध करने पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता धरना स्थलों पर राजनीति करने जाते हैं इसलिए किसान उनका विरोध कर रहे हैं। हमारा कार्यकर्ता हजारों की तादाद में किसानों के साथ धरनों पर कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। हम किसान संगठन के झंडे के नीचे धरनों पर बैठे हैं और वहां पर लोकदल पार्टी या राजनीति की कोई बात नहीं करते। सरकार ने जब भी किसानों के पर जुल्म किया है इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहा है। जब तक किसान पूर्ण रूप से सहमत होकर धरना खत्म नहीं कर देता हमारी पार्टी का कार्यकर्ता घर परिवार को छोड़ कर वालंटीयर के रूप में किसानों के लिए खड़ा रहेगा।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD , #TakeBackFarmLaws #IndiaSupportFarmerProtest #BharatBandh , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD