Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पश्चिम बंगाल में 'भारत बंद' का आंशिक असर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 08 Dec 2020

Last updated on: Dec 08, 2020, 00:00 IST

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संघों के मंगलवार को 'भारत बंद' को पश्चिम बंगाल में आंशिक असर देखने को मिला है। प्रदर्शनकारियों ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बड़े व्यवसायियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने लेक टाउन और बांगुर के पास एक सड़क को अवरुद्ध कर दिया।पश्चिम बंगाल के वाम मोर्चा समर्थित संगठन भी मंगलवार को बंद के समर्थन में कोलकाता के जादवपुर 8-बी बस स्टैंड क्षेत्र में एकत्र हुए।वे भारत बंद के समर्थन में एक रैली निकालेंगे।कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट इलाके में ट्राम और बस सेवाओं को भी बाधित कर दिया गया क्योंकि आंदोलनकारियों ने मंगलवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया।मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के युवा सदस्यों ने भी बंद के समर्थन में एस्प्लेनेड क्षेत्र में प्रदर्शन किया।किसानों से बंद में शामिल होने की अपील करते हुए, किसान नेताओं ने कहा कि वे पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने 'चक्का जाम' के दौरान प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध करेंगे।पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल के लिए 'नैतिक समर्थन' दिया है और किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में धरना देगी।हालांकि, इसने कहा कि यह किसानों द्वारा आहूत बंद को लागू नहीं करेगा क्योंकि पार्टी बंद संस्कृति के खिलाफ है।

तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगता रॉय ने कहा, "हम किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समर्थन करते हैं। हम प्रदर्शन कार्यक्रम और धरना-प्रदर्शन करेंगे। किसानों का हमारा नैतिक समर्थन है।"16 वामपंथी और सहयोगी दलों की ओर से अपील करते हुए, पश्चिम बंगाल वाम मोर्चा (एलएफ) के अध्यक्ष बिमान बोस ने पहले ही राज्य के लोगों से भारत बंद को सफल बनाने का आग्रह किया था।बंद के समर्थन में वामपंथी संगठनों और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से मंगलवार सुबह बीरभूम के रामपुरहाट क्षेत्र में एक रैली निकाली।बांकुरा जिले में, किसानों ने गोविंदनगर के पास धरना प्रदर्शन किया, जबकि जिले में परिवहन कर्मचारियों ने किसानों के साथ एकजुटता में दैनिक सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को निलंबित कर दिया।जलपाईगुड़ी के धुपगुड़ी इलाके में, एलएफ समर्थित प्रदर्शनकारियों ने 'भारत बंद' के समर्थन में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को भी बाधित किया।इस बीच, केंद्र ने सभी राज्यों की सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों को सुरक्षा कड़ी करने और 'भारत बंद' के दौरान पूरे देश में शांति बनाए रखने के लिए निर्देश देने वाली एक एडवाइजरी जारी की है।किसान नेताओं ने यह भी कहा कि किसी को भी बंद में भाग लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

 

Tags: #TakeBackFarmLaws #IndiaSupportFarmerProtest #BharatBandh , Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD