Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

“क्षमता दिवस”पर चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा समारोह आयोजित

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2020

Last updated on: Dec 03, 2020, 00:00 IST

चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिव्यांग लोगों के लिए चौथा“ क्षमता दिवस’ कार्यक्रम के तहत “ building back togetherness”  का आयोजन मलोया स्थित स्नेहालय में किया | इस कार्यक्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव महावीर सिंह नेमुख्यातिथि और बलरामजी दास टंडन चैरिटेबल और फाउंडेशन के चेयरमैन संजय टंडन ने विशेष अतिथि के रूप में लिया भाग लिया|“ building back togetherness” का मतलब है, अलग-अलग तरह के बच्चों के लिए एक दुनिया, उनके लिए समावेशी, जवाबदेह और टिकाऊ दुनिया का निर्माण करना | कार्यक्रम CCPCR के चेयरपर्सन हरजिंदर कौर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। समारोह में शहर के विभिन्न विशेष स्कूलों के 12 बाल नायकों को सम्मानित किया गया।इन छात्रों ने शैक्षणिक, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय उपलब्धियों का प्रदर्शन किया है।इस अवसर पर स्व बलराम जी दास टंडन चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैनसंजय टंडन ने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी संस्था समाज सेवी संस्था है और उनके पिता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल स्व बलराम जी दास टंडन की प्रेरणा का परिणाम है कि अभी तक संस्था 34 बार रक्तदान शिविर का आयोजन कर चुकी है और प्रत्येक मंगलवार को पी जी आई में गरीब लोगों के लिए भंडारे का आयोजन करती आरही है | उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के समय में भी 10 वर्ष की आयु से कम गरीब बच्चों को घरों में रह कर शिक्षा प्राप्त करने के लिए निःशुल्क 70 से भी अधिक कंप्यूटर वितरित किये गए | घर से मास्क बनाने की कवायद को उन्होंने लोगों के बीच जन जागरण अभियान बनाया और अपने कपडा व्यापारी मित्रों के सहयोग से 1 लाख से भी अधिक मास्क बनवा कर वितरित किये | उन्होंने अपने घर में जो सम्मान के रूप में उनको गमछे, पटका और सिरोपा प्राप्त हुए थे उनको भी इस काम के लिए लगा दिया था| COVID ने हमें विभिन्न नए तरीके दिखाए जिनसे हम जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं |इस अवसर पर बोलते हुए, महावीर सिंह ने कहा कि सकारात्मक सोच ही सफलता के लिए एकमात्र उपाय है और इनबाल नायकों ने अपनी शारीरिकबाधाओं के बावजूद सिद्ध किए गए सही सोच और दिशा से सब कुछ किया जा सकता है | CCPCR में बाल अधिकारों के प्रति विभिन्न नागरिकों द्वारा किए गए निस्वार्थ कार्य को मान्यता देने की परंपरा है।कार्यक्रम के एक भाग के रूप मेंबाल अदालत का आयोजन किया गया था, जहाँ विभिन्न बाल अधिकार संगठनों, तब्बसुमडीसीपीयू, राजेश्वर सिंह एसएलएसए, रजनी कपूरशिक्षा विभाग और जे.एस.जयारा नेत्रहीन संस्थान ने अलग-अलग बच्चों से संबंधित मामलों पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की | CCPCR की सदस्य पूजा पूँछी ने धन्यवाद करते हुए कहा कि हम शहर के विशेष संस्थानों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हैं। उनका निस्वार्थ योगदान यह सुनिश्चित करेगा कि हम एक समुदाय और देश के रूप में सभी नागरिकों के सहयोगी विकास और विकास के लिए समावेशी हों।

 

Tags: Sanjay Tandon , Chandigarh Commission for Protection of Child Rights , CCPCR , Harjinder Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD