Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

घाटी और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज हुआ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 02 Dec 2020

Last updated on: Dec 02, 2020, 00:00 IST

कश्मीर में बुधवार को रात के दौरान तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में शनिवार तक शुष्क और ठंडे मौसम का अनुमान लगाया है। सुबह की कड़ाके की ठंड ने बुधवार को ज्यादातर कश्मीरियों को घर के अंदर रहने पर मजबूर कर दिया। वहीं बादलों के बीच निकले सूरज की हल्की किरणों के बीच लोगों ने अपना काम शुरू किया। कश्मीर में 'चिल्लई कलां' नामक कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि 21 दिसंबर से शुरू होती है और 31 जनवरी को समाप्त होती है। इस अवधि के दौरान भारी बर्फबारी के कारण घाटी के लगभग सभी बड़े और छोटे जलस्रोत जम जाते हैं और कश्मीर के बारहमासी जल जलाशय भर जाते हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों ही केंद्र शासित प्रदेशों में न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, "शुष्क और ठंडे मौसम की स्थिति 5 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। 6 दिसंबर से जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख, दोनों ही केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश और हिमपात की संभावना है।" श्रीनगर में शून्य से 1.0, पहलगाम में शून्य से 2.3 और गुलमर्ग में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 7 और कारगिल में शून्य से 4.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 9.7, कटरा 10.7, बटोट 7.1, बनिहाल 3.6 और भद्रवाह का तापमान 3.7 दर्ज किया गया।

 

Tags: Weather , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Ladakh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD