Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोदी सरकार ने किसान आंदोलन से डरते हुए ‘जा जवान, मार किसान’ का नारा अपनाया : विजय इंदर सिंगला

कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर पहुँच कर लंगर में हिस्सा डाला और किसानों के हक में लगाया हाँ-समर्थकीय नारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Nov 2020

Last updated on: Nov 28, 2020, 00:00 IST

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के अन्नदाता किसान के साथ किए बुरे व्यवहार को देखते हुए लगता है कि मोदी सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान’ नारे की परिभाषा बदल कर ‘जा जवान, मार किसान’ कर दी है। इन शब्दों का प्रगटावा श्री विजय इंदर सिंगला ने आज हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के मोदी सरकार द्वारा पास किए काले कानूनों के विरुद्ध शुरु किए गए संघर्ष में कांधा साझा करने के मौके पर किया। इस मौके पर श्री सिंगला ने किसानों का हाल-चाल जानने के अलावा लंगर में हिस्सा डाला और संघर्षशील किसानों को लंगर बाँटा। उन्होंने आन्दोलनकारी किसानों को भरोसा दिया कि सिफऱ् वही नहीं, बल्कि पूरा पंजाब उनके साथ है और इन काले कानूनों को वापस करवाने के लिए समाज के हर वर्ग द्वारा पूरी ताकत लगाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश के अन्न भंडार में सबसे अधिक हिस्सा डालने वाला पंजाब का किसान आज मोदी सरकार द्वारा अपने कॉर्पोरेट मित्रों को लाभ देने के लिए लाए गए काले कानूनों को वापस लेने के लिए कई सौ किलोमीटर चल कर यहाँ रोष प्रदर्शन करने पहुँचा है।श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पिछले कई महीनों से काले कानूनों के विरुद्ध पंजाब में धरने कर रहे किसानों का मोदी सरकार ने हाल-चाल तो क्या जानना था, बल्कि अब दिल्ली आने के मौके पर सभी नियम-कानूनों का उल्लंघन कर सिफऱ् भाजपा के साथ वफ़ादारी दिखाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग ही सील कर दिए। उन्होंने कहा कि बात सिफऱ् पंजाब के साथ लगते बॉर्डर सील करने पर ही नहीं रुकी, बल्कि देश के अन्नदाता पर अत्यधिक जाड़े में पानी वाली तोपों और आँसू गैस के गोलों के साथ हमला करने के साथ-साथ लाठीचार्ज भी किया गया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिकता के सबसे बड़े केंद्र को संभालने वाले किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक करने वाली भाजपा सरकार को आने वाले समय में इसका खामियाज़ा ज़रूर भुगतना पड़ेगा। श्री सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह, उनकी सारी कैबिनेट और पार्टी कृषि क्षेत्र पर छाए इन काले बादलों के विरुद्ध डटकर लोहा ले रहे हैं और किसी भी कीमत पर यह काले कानून पंजाब में लागू नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत हास्यास्पद बात है कि भाजपा के नेता मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को किसानों को भडक़ा कर आंदोलन करवाने के लिए जि़म्मेदार बता रहे हैं और राज्य में विरोधी पार्टियों के नेता उनको किसानों के विरुद्ध खड़ा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेता अपने निजी फायदों के लिए सिफऱ् बयानबाज़ी कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी का हर नेता किसानों के हकों के लिए उनके कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ रहा है।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab School Education and Public Works Minister , PWD , Education , Punjab Bhawan , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD