Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल की विफलता के बाद अब मैं अपनी लय में : स्मिथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Nov 2020

Last updated on: Nov 24, 2020, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल-13 में उन्होंने अपना स्वभाविक खेल बदल दिया था और वह पॉवर हिटिंग शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, जिससे टी20 में उनकी लय और फॉर्म प्रभावित हुई थी। स्मिथ ने आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने 14 मैचों में 311 रन बनाए थे और इसमें तीन अर्धशतक शामिल था। उनकी टीम अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी। स्मिथ अब शुक्रवार से भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि आगामी सीरीज में अब वह अपना स्वभाविक खेल खेलना पसंद करेंगे। स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा, "सीमित ओवरों की क्रिकेट में मैं अपना स्वभाविक खेल खेलता हूं तो यह मुझे आगे ले जाता है। आईपीएल में मैंने पॉवरहिटिंग शॉट खेलने की कोशिश की, जोकि मेरे खेले के लिए सही नहीं है। दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो जब चाहे छक्का लगा सकते हैं, लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं। मेरे लिए प्रोपर क्रिकेट शॉट खेलना सही होता है और गैप निकालना भी। आईपीएल में मैं इससे दूर हो गया था।" शीर्षक्रम के बल्लेबाज ने माना कि आईपीएल में अपने प्रदर्शन से वह निराश थे क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता नहीं थी। लेकिन अब वह अपनी लय में हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा करने में मुझे शायद लगभग तीन या चार महीने का समय लगा। लेकिन अब मुझे लगता है कि लय हासिल हो गई है। मैं वास्तव में दोपहर फिर से नेट्स में जाने के लिए उत्साहित हूं। मैं इसे फिर से शुरू करूंगा। यह समझाना मुश्किल है लेकिन यह सिर्फ दो दिन पहले तक सही नहीं है, मुझे कुछ अच्छा लगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Steve Smith

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD