Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पिछली सरकार के समय इनामी राशि से वंचित 2339 खिलाडिय़ों का नकद इनामी राशि के साथ सम्मान जल्द- राणा गुरमीत सिंह सोढी

अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिपों में भाग लेने के इच्छुक खिलाडिय़ों को आर्थिक और खेल उपकरणों सम्बन्धी मदद के लिए सीधे तौर पर जि़ला खेल अफ़सरों के साथ संपर्क करने के लिए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Nov 2020

Last updated on: Nov 18, 2020, 00:00 IST

पंजाब के खेल और युवा सेवाओं संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज बड़ा ऐलान करते हुये कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान इनामी राशि से वंचित रहे करीब 2400 खिलाडिय़ों को जल्द नकद इनामी राशि दी जायेगी। इसके अलावा 2017 से अब तक के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रहते विजेता खिलाडिय़ों को भी नकद इनामी राशी के साथ सम्मानित किया जायेगा।यहाँ खेल विभाग के उच्च अधिकारियों और राज्य भर के जि़ला खेल अफसरों के साथ मीटिंग के दौरान राणा सोढी ने विभागीय अधिकारियों को इनामों के क्रमवार वितरण के लिए सूचियां तैयार करने के लिए कहते हुये कहा कि साल 2007 से 2015 तक के 2339 खिलाडिय़ों समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यश अर्जित करने वालों को इनामी राशि के वितरण के लिए विभाग के पास फंड मौजूद हैं, जिसकी वितरण जल्द शुरू किया जायेगा। जि़ला खेल अफसरों को खेल गतिविधियों फिर शुरू करने संबंधी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, खेल अथारिटी आफ इंडिया (साई) और पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजरज़ की यथावत पालना यकीनी बनाने का आदेश देते हुये उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी का आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट लाजि़मी है और स्टेडियमों के दाखि़ले वाली जगह थर्मल स्कैनिंग का प्रबंध ज़रूर किया जाये। इसके अलावा प्रशिक्षण प्रोग्राम में एक ही समय सभी खिलाडिय़ों की हाजिऱी की जगह ग्रुपों में प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने कहा कि हर प्रशिक्षण सैशन के बाद स्टेडियमों को रोगाणु मुक्त करना यकीनी बनाया जाये। 

इन निर्धारित मापदण्डों की पालना के लिए जि़ला खेल अफ़सर पूरी तरह जि़म्मेदार होंगे।खेल मंत्री ने जि़ला खेल अफ़सरों को कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबलों में भाग लेना चाहता है और उसे आर्थिक मदद की ज़रूरत है तो वह सम्बन्धित जि़ला खेल अफ़सर के साथ मुलाकात करके मदद ले सकता है। विभाग की यह कोशिश है कि कोई भी होनहार खिलाड़ी मुकाबलों में भाग लेने से वंचित न रहे। उन्होंने उभरते खिलाडिय़ों को उत्साहित करने के लिए हर स्टेडियम में महान खिलाडिय़ों की तस्वीरों और उपलब्धियों वाले फलैक्स लाने संबंधी भी कहा। इसके साथ-साथ पंजाब की खेल नीतियों की विशेषताएं जैसे कि नकद इनामी राशी, खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण और महाराजा रणजीत सिंह ऐवार्डों संबंधी स्कूलों में पुस्तिकें बाँटी जाएँ जिससे नौजवानों को खेल की तरफ आने के लिए प्रेरित किया जा सके।मीटिंग के दौरान खेल विभाग के प्रमुख सचिव के. सिवा प्रसाद और डायरैक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा ने अधिकारियों को प्रशिक्षण गतिविधियों फिर शुरू करने के दौरान ‘साई’ और खेल विभाग के निर्धारित मापदण्डों संबंधी विस्तारपूर्वक समझाया और इस दौरान आने वाली परेशानियों संबंधी पूछा। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों या उनके माता-पिता से प्रशिक्षण सैशनों में शामिल होने के लिए सहमति पत्र लिया जाये और हर खिलाडिय़ों के फ़ोन पर ‘आरोग्या सेतु ’ एप डाउनलोड होना ज़रूरी है। उन्होंने खिलाडिय़ों की नर्सरी तैयार करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियों भी लगाईं जिससे हर खेल के लिए खिलाडिय़ों के चयन के लिए व्यापक आधार तैयार हो सके। मीटिंग के दौरान संयुक्त सचिव खेल कौंसिल करतार सिंह और सभी जिलों के खेल अफ़सर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD