Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बलबीर सिंह सिद्धू ने 68 नव-नियुक्त और पदोन्नत कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए

पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित-स्वास्थ्य मंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Nov 2020

Last updated on: Nov 08, 2020, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 68 नव-नियुक्त और विभिन्न श्रेणियों से सम्बन्धित पदोन्नत कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 17 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर रैगूलर नौकरी दी गई है। इनमें 1 फार्मेसी अफ़सर, 8 क्लर्क, 8 दर्जा-4 कर्मचारी शामिल हैं। इसके साथ ही 51 दर्जा-4 कर्मचारियों को क्लर्क के तौर पर तरक्की दी गई है।इस समागम के दौरान बोलते हुए श्री सिद्धू ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की दूरदर्शी नेतृत्व वाली राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के सर्वपक्षीय विकास के लिए विशेषतया कम सुविधा प्राप्त लोगों के विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने नए नियुक्त किए और तरक्कियाँ प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनको अच्छी कारगुज़ारी के साथ स्वास्थ्य विभाग को आगे चलाना चाहिए, जिससे राज्य के लोगों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने की प्रक्रिया में और सुधार लाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की तरक्की और सफलता कर्मचारियों की सख्त मेहनत और ईमानदारी पर काफ़ी हद तक निर्भर करती है। इसलिए सभी कर्मचारियों को ख़ासकर नए अधिकारियों को अपनी जि़म्मेदारी और फज़ऱ् निभाने के लिए दिल से मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार सभी कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।नए नियुक्त किए गए उम्मीदवारों के साथ बातचीत करते हुए हैल्थ सर्विसिज़ (डीएचएस) के डायरैक्टर डॉ. मनजीत सिंह ने उनसे अपील की कि वह स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर पहुँचाने के लिए पूरी लगन और वचनबद्धता के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि आप सभी विभाग का चेहरा हो और लोगों की सेवा में आपको बढिय़ा से बढिय़ा प्रयास करने का प्रण लेना चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के ओ.ऐस.डी. डॉ. बलविन्दर सिंह, पटियाला के सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा, डिप्टी डायरैक्टर डॉ. हरविन्दर सिंह गिल, मास मीडिया अफ़सर गुरमीत सिंह राणा और हरचरन सिंह बराड़, सुपरीटेंडैंट विपिन कुमार, स्वास्थ्य इंस्पेक्टर भुपिन्दर सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD