Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सांसद चौधरी मुख्यमंत्री को 39 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली आदमपुर एयरपोर्ट अपरोच रोड के मुद्दे से अवगत करवाएंगे

एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की हुई पहली बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Nov 2020

Last updated on: Nov 06, 2020, 00:00 IST

करीब 39 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 4.3 किलोमीटर लंबी नई अपरोच रोड के लंबित मुद्दे के बारे में जल्द ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह को अवगत करवाया जाएगा ताकि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द से जल्द नई रोड मुहैया करवाई जाए। ये विचार शुक्रवार को आदमपुर एयरपोर्ट की एडवाइजरी कमेटी की पहली बैठक की अगवाई करते हुए सांसद संतोख सिंह चौधरी ने व्यक्त किए। उनके साथ डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, आदमपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर केवल कृष्ण व अन्य अधिकारी मौजूद थे।बैठक में आदमपुर एयरपोर्ट रोड के लिए 4.3 किलोमीटर लंबी डायरेक्टर अपरोच रोड का मुद्दा विचार-चर्चा के लिए रखा गया। अधिकारियों ने सांसद को बताया कि इस रोड के लिए सर्वे किया गया है और जमीन एक्वायर की जानी है, जिस पर कुल 39 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। ये रोड जालंधर-होशियारपुर हाईवे से गांव महतियाना होते हुए सीधे एयरपोर्ट तक आएगी और बिल्कुल सीधी होगी। यात्रियों को गावों में से होकर नहीं गुजरना होगा। सांसद संतोख सिंह चौधरी ने कहा कि वह जल्द ही ये मुद्दा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह के समक्ष रखेंगे ताकि इस रोड का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जा सके, तब तक उन्होंने अधिकारियों को मौजूदा कनेक्टिंग रोड की स्थिति सुधारने और मरम्मत करवाने का निर्देश दिया।एडवाइजरी कमेटी ने यह फैसला लिया है कि जालंधर-नई दिल्ली फ्लाईट को पूरा हफ्ता चलवाने के लिए कमेटी की तरफ से एयरलाइन कंपनी को लिखा जाएगा ताकि लोगों को पूरा हफ्ता फ्लाइट सर्विस मिल सके। 

सांसद संतोख सिंह चौधरी ने बताया कि पहले जालंधर से नई दिल्ली के लिए हफ्ते में 6 दिन फ्लाईट सर्विस थी लेकिन नए शैड्यूल के मुताबिक इसे 3 दिन कर दिया गया है। इस सर्विस को वापस पूरा हफ्ता करने के लिए कमेटी की तरफ से एयरलाइन कंपनी व एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर 2020 से आदमपुर से तीन बड़े शहरों मुंबई, जयपुर व नई दिल्ली के लिए फ्लाईट सर्विस शुरू हो रही है। मुंबई शहर के लिए रोजाना फ्लाईट सर्विस मिलेगी। नई दल्ली के लिए हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार व रविवार को फ्लाईट सर्विस शुरू की जा रही है जबकि जयपुर के लिए हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और वीरवार को सर्विस 20 नवंबर से शुरू हो रही है।इस दौरान सांसद ने आदमपुर एयरपोर्ट के साथ बन रहे नए टर्मिनल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों ने सांसद को बताया कि यह टर्मिनल अगले साल जून तक कंपलीट हो जाएगा और यात्रियों को इसके बनने से आला दर्जे की सुविधाएं मिलेंगी। सांसद चौधरी निर्माणाधीन टर्मिनल की बिल्डिंग का जायजा लिया और इस कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। यह टर्मिनल 6 हजार स्कवेयर मीटर क्षमता का होगा, जिसमें 300 यात्रियों व 150 कारों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। बैठक में आदमपुर सिविल एयरपोर्ट के ड्रेनेज सिस्टम, नए टर्मिनल के लिए बिजली कनेक्शन, वाटर सप्लाई सिस्टम, एयरपोर्ट का रास्ता बताने के लिए दिशा सूचक उपलब्ध करवाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सांसद संतोख सिंह चौधरी व डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने पौधारोपण भी किया। इस मौके पर कमेटी मेंबर जीएस सयाल, जगमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह जौली, संजीव मोहन, जेडीए की मुख्य प्रशासक बबीता कलेर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरगोबिंद मीना, एसपी सिक्योरिटी गुरपाल सिंह, निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह, नायब तहसीलदार वरिंदर भाटिया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Santokh Singh Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Jalandhar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD