Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'बच्चन पांडे' के लिए जैसलमेर की उड़ान भरेंगे अक्षय कुमार और कृति सेनन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Nov 2020

Last updated on: Nov 05, 2020, 00:00 IST

अक्षय कुमार एक व्यस्त एक्टर रहे हैं। अगस्त महीने में स्कॉटलैंड में बेल बॉटम की शूटिंग खत्म करने के बाद अभिनेता ने सिटी स्टूडियो में अपनी आगामी पीरियड ड्रामा 'पृथ्वीराज' पर काम फिर से शुरू कर दिया है। वही, यह साल खत्म होने से पहले, वह आन्नंद एल राय की लव स्टोरी 'अतरंगी रे' समाप्त करेंगे और कोरोनोवायरस महामारी के बीच अपनी चौथी फिल्म के साथ नए साल की शुरुआत करेंगे। साजिद नाडियाडवाला की बच्चन पांडे की शूटिंग जनवरी से शुरू होगी और मार्च तक जारी रहेगी। यह अभिनेता का अपने निर्माता-मित्र के साथ 10वां सहयोग है।एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया,“अक्षय जल्द अभिनेत्री कृति सेनन, निर्देशक फरहाद सामजी और यूनिट के बाकी सदस्यों के साथ 2 महीने के मैराथन शेड्यूल के लिए चार्टर में जैसलमेर के लिए उड़ान भरेंगे, जिसके दौरान वे वास्तविक स्थानों पर शूटिंग करेंगे। पिछले महीने, प्रोडक्शन टीम ने सभी आवश्यक परमिशन ले ली है और सभी सरकारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखा गया है और शूटिंग लोकेशन को फाइनल कर दिया गया है।” अक्षय, साजिद, कृति और फरहाद का पिछला कॉलेब्रेशन, 2019 की पीरियड-कॉमेडी हाउसफुल 4 की शूटिंग भी गोल्डन सिटी में हुई थी और सूत्र ने बताया कि इस फिल्म के कई क्रू सदस्य बच्चन पांडे में भी शामिल हैं।पूरी टीम एक साथ सूर्यगढ़ा होटल में रुकेगी और वहां कुछ इनडोर सीक्वेंस शूट किए जाएंगे। 

फिल्म में कुछ विस्तृत एक्शन दृश्य भी हैं और देश भर से टीमें उस शूटिंग शेड्यूल के लिए क्रू में शामिल होंगी। हीरोपंती 2 के साथ बच्चन पांडे की शूटिंग शुरू करने वाली, साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शंस से पहली दो फिल्में है और फिल्म निर्माता ने मुंबई से डॉक्टरों सहित एक विशेष टीम को शामिल किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का सावधानीपूर्वक पालन हो रहा है।एक 'नो-कॉन्टैक्ट सेट' बनाने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी के तहत फ़िल्म की टीम एक एक्सटेंसीव वर्कशॉप से गुजरेगी। सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स को दिसंबर के अंत तक, एक अनिवार्य कोविड टेस्ट करवाना होगा और क्रू को शूटिंग से तीन दिन पहले क्वारन्टीन किया जाएगा। दो डॉक्टर क्रू के साथ मुंबई से जैसलमेर के लिए उड़ान भरेंगे और उन्हें शूटिंग स्थल पर तैनात किया जाएगा। जैसलमेर में विशेष मेडिकल रूम बनाया जाएगा और प्रत्येक लोकेशन को शूट से एक दिन पहले सेनिताइज़ किया जाएगा।",स्तोत्र ने साझा किया।सूत्र ने आगे बताया,“अक्षय एक अन्य दिलचस्प स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। उनके गेट-अप में प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिसकी एक झलक जनवरी 2020 में सामने आए आखिरी पोस्टर में देखने मिली थी। फिल्म में एक दिलचस्प कलाकारों की टुकड़ी शामिल होगी और कुछ ही दिनों में कई प्रशंसित अभिनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही, एक और अभिनेत्री इस फिल्म का हिस्सा होगी और निर्माता दो-तीन नामों पर विचार कर रहे हैं; डेट्स पर काम किया जा रहा है।"

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kriti Sanon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD