Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट के अंतर्गत राज्य का पहला सर्टिफिकेट पटियाला में जारी

13 दिनों में सभी मंज़ूरियां प्राप्त कर राज्य का पहला उद्यमी बना रतनदीप गड़ंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 05 Nov 2020

Last updated on: Nov 05, 2020, 00:00 IST

पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट-2020 के अंतर्गत आज राज्य का पहला सर्टिफिकेट पटियाला के डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित द्वारा कारोबारी रत्नदीप गड़ंग को खिलौनों की फैक्ट्री लगाने के लिए जारी किया गया।डिप्टी कमिश्नर ने इस मौके पर एक्ट की विशेषता बताते हुए कहा कि इस ऐक्ट के अंतर्गत ‘बिजनेस फस्र्ट पोर्टल’ पर राज्य में नया व्यापार /कारोबार शुरू करने वाले को एक जगह पर ही अजऱ्ी देने के बाद रिकॉर्ड समय में सभी एन.ओ.सीज और ज़रूरी मंजूरियां देकर सर्टिफिकेट जारी करने की पहलकदमी की गई है।उन्होंने बताया कि पटियाला जि़ले के राजपुरा-घनौर के नज़दीक खिलौनों की नयी फैक्ट्री लगाने के लिए सम्बन्धित विभागों से ज़रूरी मंज़ूरियां सिंगल विंडो के द्वारा 13 दिनों के रिकॉर्ड समय में प्राप्त करके मैसर्ज प्लैटिनम टॉएज़ का मालिक रतनदीप गड़ंग राज्य का ऐसा पहला उद्यमी बन गया है, जिसको ऑनलाइन अर्जी देने के 13वें दिन सभी मंजूरियां हासिल हो गई हों।सिंगल विंडो प्रणाली ‘बिजनेस फस्र्ट पोर्टल’ के द्वारा प्राप्त मंजूरियों का पत्र डिप्टी कमिश्नर पटियाला श्री कुमार अमित से हासिल करने के उपरांत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए रतनदीप ने कहा कि इससे पहले मंजूरियां समय पर न मिलने के कारण नये उद्यमी का उत्साह शुरुआती समय में ही ढीला पड़ जाता था। उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है कि अब पंजाब सरकार के उद्योग और वाणिज्य विभाग की तरफ से लागू किये गए ‘पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट-2020’ का लाभ नये उद्यमियों को ज़रूर मिलेगा।इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गईं सकारात्मक नीतियों और नये कारोबारियों को दी जा रही रियायतों को लेकर नये उद्यमी काफी खुश हैं।श्री कुमार अमित ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य में उद्योग अनुकूल माहौल निर्मित किया है और अब औद्योगिक क्रांति को चरम पर पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट 2020 के अंतर्गत नये उद्यमियों की तरफ से पंजाब बिजनेस फस्र्ट पोर्टल पर अर्जी अपलोड करने के रिकॉर्ड समय में सभी आवश्यक मंजूरियां जारी की जाती हैं।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती पूजा सियाल ग्रेवाल, श्री जगनूर सिंह ग्रेवाल (पी.सी.एस. ट्रेनी), जि़ला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर श्री धर्मपाल भगत, फंक्शनल मैनेजर श्री अंगद सिंह सोही भी मौजूद थे।

 

Tags: Patiala , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Kumar Amit , Ratandeep Garrang , Business First Portal , Punjab Right to Business Act-2020

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD