Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

शहीद भगत सिंह स्टेडियम फिऱोज़पुर में सिंथैटिक एथलेटिक ट्रैक के लिए 7 करोड़ की ग्रांट हुई पास : राणा गुरमीत सिंह सोढी

टैंडर प्रक्रिया होने के बाद जल्द शुरू होगा ट्रैक के निर्माण का काम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 04 Nov 2020

Last updated on: Nov 04, 2020, 00:00 IST

शहीद भगत सिंह स्टेडियम फिऱोज़पुर में एथलेटिक ट्रैक बनाने के लिए खेलो इंडिया स्कीम के अंतर्गत सरकार की तरफ से 7 करोड़ रुपए की ग्रांट पास कर दी गई है, जिसका काम टैंडर प्रक्रिया होने के बाद जल्द ही शुरू हो जायेगा।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये कैबिनेट मंत्री (युवा सेवाएं और खेल विभाग) राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बताया कि जि़ले के खिलाडिय़ों को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए सुविधा देने के लिए शहीद भगत सिंह स्टेडियम फिऱोज़पुर में सिंथैटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है, जिस सम्बन्धी भारत सरकार से 7 करोड़ रुपए की ग्रांट पास करवा ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टैंडर प्रक्रिया शुरू करवा के ट्रैक का काम शुरू करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस ट्रैक के बनने से न सिफऱ् फिऱोज़पुर के एथलीटों बल्कि आसपास के एथलीटों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे अन्य नौजवानों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

स. राणा सोढी ने आगे बताया कि इसके अलावा फिऱोज़पुर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में साढ़े 5 करोड़ की लागत से हॉकी ऐस्टोट्रफ भी लगवाया जा रहा है, जिसकी टैंडर प्रक्रिया का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि साढ़े 5 करोड़ की लागत से बिछाई जाने वाली इस ऐस्टोट्रफ से फिऱोज़पुर समेत पास के शहरों फरीदकोट, मोगा और तरन तारन को भी बड़ा फ़ायदा मिलेगा। इसके साथ ही आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में भी नये खेल स्टेडियमों और पुराने खेल स्टेडियमों का नवीनीकरन का काम भी किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य के खेल विभाग की तरफ से खेल को प्रफुल्लित करने और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा करने के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत जहाँ पंजाब सरकार की तरफ से खेल इनामों में भारी विस्तार किया गया है वहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियाँ देने के भी उपराले किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में उच्च स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।उन्होंने बताया कि सिंथैटिक ट्रैक और हॉकी ऐस्टोट्रफ के काम को खेल विभाग के प्रिंसिपल सैक्ट्री के.शिवा प्रसाद, डायरैक्टर डीपीएस खरबन्दा, डिप्टी कमिशनर फिऱोज़पुर स. गुरपाल सिंह चाहल, डिप्टी डायरैक्टर सुनील कुमार, ऐक्सियन संजय महाजन की देखरेख में सफलतापूर्वक पूरा किया जायेगा।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Ferozpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD