Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण पेयजल व स्वच्छता समितियों का गठन किया जाएगा: अनिल कुमार खाची

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Nov 2020

Last updated on: Nov 04, 2020, 00:00 IST

प्रदेश में पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण पेयजल व स्वच्छता समितियों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 47 प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी जिला स्तरीय प्रयोगशालाओं को नैशनल एक्रीडिशन बोर्ड फार लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) द्वारा मान्यता प्रदान की जाए।यह बात मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने आज यहां राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।उन्होंने कहा कि अप्रैल, 2020 तक 9,21,653 घरों को पेयजल कनेक्शन दिया गया है और मार्च 2021 तक कुल 2,66,209 घरों को नल से जल प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से 1,81,747 घरों को पेयजल कनेक्शन दिए जा चुके हंै। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश के कण्डाघाट, पूह, लाहौल व स्पीति विकास खण्डों, 311 पंचायतों और 5,081 गांवों के सभी घरों को नल से जल प्रदान किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के लिए इस वर्ष केन्द्र सरकार से 243.10 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर से भारत सरकार द्वारा सौ दिनों का एक अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 16,889 स्कूलों, 18,925 आंगनवाड़ी केन्द्रों और 43 आश्रमशालाओं को नल से जल उपलब्ध करवा दिया जाएगा।सचिव पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संदीप भटनागर, सचिव जलशक्ति विभाग विकास लाबरू, सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस ब्रसकोन और प्रमुख अभियंता जलशक्ति नवीन पुरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Anil Khachi , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD