Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

शामलात के गलत इंतकाल के दोषों के तहत विजीलैंस की तरफ से नायब तहसीलदार, पटवारी, नंबरदार और प्रोपर्टी डीलर गिरफ्तार

अदालत की तरफ से विजीलैंस को और जांच के लिए सात दिनों का पुलिस रिमांड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माजरी , 03 Nov 2020

Last updated on: Nov 03, 2020, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गाँव सूंक, तहसील माजरी, जि़ला एस.ए.एस. नगर में शमलात ज़मीन के हिस्सों के विभाजन सम्बन्धी घपलेबाज़ी करने के दोषों के तहत 8 दोषियों के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करके एक नायब तहसीलदार, पटवारी और प्रोपर्टी डीलर शाम लाल गुज्जर और गुरनाम सिंह नंबरदार को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इन गिरफ़्तार दोषियों को आज मोहाली की विशेष अदालत में पेश किया गया जहाँ अदालत की तरफ से दोषियों का 7 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया गया है।इस संबंधी जानकारी देते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मुकदमा और दोषियों की गिरफ़्तारी एफ.आई.आर. नंबर 13 तारीख़ 02 -11 -2020 अ /ध 409, 420, 465, 466, 467, 471, 120-बी आई.पी.सी. और 7, 7(ए) भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजीलैंस इन्नकुआरी की पड़ताल के उपरांत की गई है। और विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि उक्त केस की जांच के दौरान दस्तावेज़ों से पाया गया है कि गाँव सूंक की शामलात संबंधी ए.डी.सी. (विकास) की तरफ से तारीख़ 01-07 -2016 के फ़ैसले अनुसार उस वक्त के नायब तहसीलदार माजरी वरिन्दरपाल सिंह धुत, काननूगो रघवीर सिंह और पटवारी इकबाल सिंह की तरफ से शाम लाल प्रोपर्टी डीलर, गुरनाम सिंह नंबरदार और ओर प्रोपर्टी डीलरों आदि के साथ मिल कर ज़मीन के हिस्सों के विभाजन सम्बन्धी इंतकाल दर्ज किये गए परन्तु इंतकाल करते समय इन व्यक्तियों की तरफ से 1295 एकड़ ज़मीन के विभाजन में से गाँव सूंक के 24 हिस्सेदार, जिनमें बलजीत कौर पत्नी किशन सिंह, नसीब सिंह पुत्र गंगा सिंह, बंता सिंह पुत्र चन्नण सिंह, उजागर सिंह पुत्र ठाकुर सिंह आदि के तकरीबन 117 एकड़ ज़मीन के हिस्से कम कर दिए गए जबकि कई ऐसे हिस्सेदार भी जोड़ दिए जो इस गाँव के निवासी ही नहीं हैं इनमें राम कृष्ण पुत्र छित्तरू राम, कुलविन्दर सिंह पुत्र हज़ारा सिंह शामिल हैं जिनके हिस्से अधिक पाये गए हैं। इस तरह ज़मीन के हिस्सों को बढ़ाने -घटाने के कारण 99 एकड़ 4 कनाल 14.32 मरले का फर्क होना पाया गया है और कई ऐसे हिस्सेदार हैं, जो इस गाँव के निवासी ही नहीं हैं और विजीलैंस पड़ताल के दौरान यह व्यक्ति ट्रेस भी नहीं हुए। इस इंतकाल के बाद नायब तहसीलदार वरिन्दरपाल सिंह धुत, काननूगो रघवीर सिंह और पटवारी इकबाल सिंह की तरफ से प्रोपर्टी डीलर शाम लाल गुज्जर, तरसेम लाल, बलबीर सिंह, जसविन्दर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनबीर सिंह, काबल सिंह और गुरनाम सिंह नंबरदार के साथ मिल कर यह ज़मीन मुखतैयारनामों के के द्वारा आगे आनंद खोसला, निशान सिंह आदि व्यक्तियों को करोड़ों रुपए में बेच दी गई।उपरोक्त मुकदमे में दोषियों में से नायब तहसीलदार वरिन्दरपाल सिंह धुत, पटवारी इकबाल सिंह, प्रोपर्टी डीलर शाम लाल गुज्जर और गुरनाम सिंह नंबरदार को गिरफ़्तार कर लिया गया है और अगली जांच जारी है। 

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Majri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD