Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सतर्कता जागरूकता सप्ताह, भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध जारी रखने का सरकार का संकल्प : डॉ जितेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री के “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस” के मंत्र पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Nov 2020

Last updated on: Nov 02, 2020, 00:00 IST

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और अधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर, डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग का “महामारी में सुशासन के आचरण पर विचार बॉक्स” का शुभारंभ और “ई-गवर्नेंस में सर्वश्रेष्ठ आचरण” पर सोशल मीडिया ट्वीट्स जारी किए। लोगों के विचारों के लिए इस आइडिया बॉक्स को डीएआरपीजी के साथ-साथ माईगव (mygov) प्लेटफॉर्म पर भी शुरू किया गया है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध जारी रखने के सरकार के संकल्प का पुनर्मूल्यांकन है। उन्होंने कहा कि 2014 में, निराशा और मायूसी का माहौल था और आम आदमी को लगा कि भ्रष्टाचार के चक्र से उन्हें छुटकारा नहीं मिल सकता। मोदी सरकार ने तत्कालीन निराशावाद को आशावाद में बदल दिया है। "जीरो टॉलरेंस टू करप्शन" के प्रधानमंत्री के मंत्र का अनुसरण करते हुए भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए सरकार द्वारा निर्णायक कदम उठाए गए हैं। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए प्रक्रियाओं को अधिक न्यायसंगत बनाया गया और भ्रष्टाचार के अवसरों को कम करने के लिए 30 साल के अंतराल के बाद भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में संशोधन किया गया है। सरकार ने समूह "सी" और "डी" के पदों के लिये साक्षात्कार समाप्त कर दिए है। लोकपाल को 2018 में क्रियाशील बनाया गया था। इसके अलावा केंद्रीय सूचना आयोग और डीएआरपीजी ने मामलों के निपटान में सफलतापूर्वक वृद्धि दर्ज की है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी जो सामान्य योग्यता परीक्षा आयोजित करेगी, निचले स्तर की नौकरियों में रोजगार के अवसरों के लिए एक समान मौके प्रदान करेगी। 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी है और भारतीय समाज में ईमानदारी को सामाजिक सम्मान कि तरह देखा गया है।इस अवसर पर होने वाली गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा "सतर्क भारत, समृद्ध भारत" विषय पर एक गोलमेज चर्चा की गई। राउंड टेबल को पूर्व कैबिनेट सचिवों श्री प्रभात कुमार और श्री अजीत सेठ, डीओपीटी के पूर्व सचिव डॉ. सी. चंद्रमौली और डीएआरपीजी के सचिव डॉ. के. शिवाजी ने संबोधित किया। गोलमेज चर्चा में "नैतिक भारत" की खोज में निवारक सतर्कता के प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें सार्वजनिक सेवा की नैतिकता, नैतिक आचरण का सामाजिक अंकेक्षण, भ्रष्टाचार के मापन योग्य विश्लेषण और भ्रष्टाचार का शासन पर पड़ने वाला अत्यधिक प्रभाव है। प्रमुख चर्चा कर्ताओं ने सार्वजनिक सेवा के कोने-कोने में नैतिकता की आवश्यकता, निवारक सतर्कता में जागरूकता के सृजन का महत्व, मुख्य सतर्कता अधिकारियों की भूमिका, सत्यनिष्ठा को अपनाने और ऑनलाइन पोर्टल प्रोबिटी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में संशोधन पर जोर दिया।डॉ. क्षत्रपति शिवाजी, सचिव डीएआरपीजी, श्री वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त सचिव डीएआरपीजी, श्री सुधीर कुमार, अतिरिक्त सचिव केंद्रीय सतर्कता आयोग, श्री प्रभात कुमार, पूर्व कैबिनेट सचिव, श्री अजीत सेठ, पूर्व कैबिनेट सचिव, डॉ. चंद्रमौली, पूर्व सचिव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, श्रीमती जया दुबे, संयुक्त सचिव, डीएआरपीजी के साथ प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अधिकारियों ने प्रतिज्ञा ली और डीएआरपीजी में सतर्कता दिवस की गतिविधियों में शामिल होने के लिए उपस्थित रहे।

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank , Union Minister of HRD , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , The Minister of Human Resource Development , 18th Convocation of NIT Silchar , NIT Silchar , Sarbananda Sonowal , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD