Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल-13 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने खत्म किया राजस्थान रॉयल्स का सफर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 01 Nov 2020

Last updated on: Nov 01, 2020, 00:00 IST

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अहम मैच में पैट कमिंस और कप्तान इयोन मोर्गन के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन राजस्थान रॉयल्स को 60 रनों से हरा उसके प्लेऑफ में जाने की संभावनाओं को खत्म कर दिया।इस जीत से हालांकि कोलकाता क्वालीफाई तो नहीं कर पाई है, क्योंकि उसे अब मुंबई इंडियंस और सनराइर्जस हैदराबाद के मैच के परिणाम पर निर्भर रहना है और उम्मीद करनी है कि मुंबई को जीत मिले।कोलकाता ने कप्तान मोर्गन (नाबाद 68 रन, 35 गेंद, 5 चौके, 6 छक्के) की शानदार पारी के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। मोर्गन के बल्ले के बाद कोलकाता के कमिंस की गेंद चमकी, जिन्होंने चार विकेट ले राजस्थान को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी जिसका असर यह रहा कि 2008 की विजेता पूरे ओवरों खेलने के बाद नौ विकेट गंवाकर 131 रन ही बना सकी।राजस्थान को विशाल स्कोर के सामने मजबूत शुरुआत की जरूरत थी। रॉबिन उथप्पा ने पैट कमिंस की पहले ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारा। तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने चौका और फिर चौथी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन आखिरी गेंद पर उथप्पा (6) आउट हो गए।यहां से फिर लगातार विकेट गिरते रहे। तीसरे ओवर में कमिंस की ही गेंद पर दिनेश कार्तिक ने स्टोक्स (18) का शानदार कैच पकड़ राजस्थान की आक्रामक शुरुआत को खराब शुरुआत में बदल दिया। कमिंस ने ही तीसरे ओवर में स्टीव स्मिथ (4) को बोल्ड कर दिया।

अगले ओवर मे शिवम मावी ने संजू सैमसन (1) को आउट कर कोलकाता के एक और बड़े कांटे को बाहर भेज दिया। यहां राजस्थान का स्कोर 32/4 हो गया था। पांचवां ओवर लेकर आए कमिंस ने रियान पराग (0) को कार्तिक के हाथों कैच करा राजस्थान का पांचवां विकेट गिराया।जोस बटलर और राहुल तेवतिया के रहते राजस्थान की एक हल्की सी उम्मीद जिंदा थी। यह जोड़ी टीम को आगे ले जा भी रही थे, लेकिन मिस्ट्री स्पिनर नाम से मशहूर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने पर बटलर को कमिंस ने लपक लिया। बटलर ने 22 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का मारा।तेवतिया की 31 रनों की पारी का अंत भी वरुण ने किया। जोफ्रा आर्चर (6) और कार्तिक त्यागी (2) भी आउट हो गए। श्रेयस गोपाल 23 रन बनाकर नाबाद रहे।कोलकाता को अपने कप्तान इयोन मोर्गन से जिस तरह की पारी की जरूरत थी वो कप्तान ने इस अहम मैच में दिखाई। आखिरी ओवरों में मोर्गन ने तेजी से रन बना कोलकाता को मजबूत स्कोर दिया और इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जमाया।नीतीश राणा इस मैच में विफल रहे। वह पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। राणा खाता तक नहीं खोल सके। राहुल त्रिपाठी (39) और शुभमन गिल (36) ने टीम को संभाला और टीम का स्कोर 73 तक पहुंचाया।राजस्थान के लिए कई अहम मौकों पर काम करने वाले लेग स्पिनर तेवतिया ने गिल को आउट किया और फिर इसी ओवर में सुनील नरेन का भी विकेट ले लिया।त्रिपाठी का विकेट श्रेयर गोपाल के नाम गया और तेवतिया ने फिर दिनेश कार्तिक का विकेट ले उन्हें खाता नहीं खोलने दिया।इसके बाद मोर्गन और आंद्रे रसेल (25) ने बड़े शॉट्स लिए। अपनी पारी की 11वीं गेंद पर रसेल आउट हो गए। उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। रसेल के जाने के बाद मोर्गन ने बड़े शॉट्स लिए.। पैट कमिंस (15) ने भी मोर्गन का साथ दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Pat Cummins , Eoin Morgan , Rahul Tripathi , Rahul Tewatia , Dubai , Kolkata Knight Riders , KKR , Rajasthan Royals , #KKRHaiTaiyaar , #Dream11IPL , #KKRvRR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD