Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिगबॉस 14 : अपनी-अपनी छवि के लिए गेम खेल रहे घर के सदस्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2020

Last updated on: Oct 31, 2020, 00:00 IST

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ने साल 2006 से छोटे पर्दे पर सफलता हासिल की है और इसकी लोकप्रियता के पीछे का कारण प्रतियोगी हैं, जो शोबिज के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। सालों से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मेजबानी वाले इस शो में फिल्मों, खेल, रियलिटी टीवी, टेलीविजन शो और कई बार, आम लोगों के बीच से आए प्रतियोगी देखे गए हैं। लेकिन क्यों एक विशेष प्रतियोगी ही दर्शकों का प्रिय बनता है? यह आमतौर पर होता है कि कैसे प्रतियोगी स्क्रीन पर माइंड गेम खेलते हैं, कैमरे के सामने प्रशंसकों को अपनी छवि पेश करते हुए दर्शकों को लुभाते हैं। आईएएनएस ने उन पांच प्रतियोगियों का चयन किया है, जिन्होंने इस सीजन में अब तक अपनी पहचान बनाई है। जैस्मीन भसीन : जैस्मीन सास-बहू शो 'दिल से दिल तक' में टेनी भानुशाली के रूप में लोकप्रिय हुईं। उनके सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर 27 लाख फॉलोअर्स और ट्विटर पर 57.9 हजार फॉलोअर्स रखने वाली अभिनेत्री ने चालाकी से शो से अपनी टेली-बहु वाली छवि निभाई है, जिसने उन्हें प्रसिद्ध बना दिया है। वह अक्सर गुस्से में, उदास या खुश हो, आंसू बहाते हुए देखी जाती है। जैस्मीन 'छोटे पर्दे' की अभिनेत्री का टैग अच्छी तरह से पेश कर रही हैं, क्योंकि वह जानती है कि यह छोटे पर्दे पर उनके लाखों प्रशंसकों से उसका सीधा जुड़ाव है। पवित्रा पुनिया : 'स्प्लिट्सविला 3' ने उन्हें एक युवा आइकन बनाया और यह शो युवा रक्त, सेक्स अपील और टेम्परिंग के बारे में था। पवित्रा के इंस्टाग्राम पर 614 हजार फॉलोअर्स हैं, उन्होंने ज्यादातर अपने स्प्लिट्सविला अवतार की बदौलत, बिग बॉस के घर में अपनी छवि बनाई हैं। अपने बालों से लेकर कपड़ों तक और व्यवहार और एजाज खान और राहुल वैद्य जैसे साथी प्रतियोगियों के साथ उनके व्यवहार में बदलाव के बाद, वह अपने पहले के व्यवहार को भुनाने का काम इस शो में कर रही हैं। निक्की तंबोली : निक्की ने दक्षिणी फिल्मों जैसे 'कंचना 3', 'चिकाती गदिलो चितकोतुडु' और 'थिप्पारा मीसम' में कुछ कमर्शियल भूमिकाएं की हैं, लेकिन इससे उन्हें खासी लोकप्रियता नहीं मिली। यहां तक कि जब वह एक परिचित चेहरा बन रही थी, तब अमेरिकी रियलिटी स्टार किम कार्दशियां के साथ उनकी समानता देखी गई। किम के रूप में अप्रत्याशित होने और आक्रामक रवैये के साथ वह उस बिट को भुनाने की कोशिश कर रही हैं। जिस तरह से वह अपनी आंखों और अपने बालों की ड्रेसिंग करती हैं, उससे वह अपनी छवि 'देसी' किम को अच्छी तरह से पेश करती हैं। राहुल वैद्य : राहुल, जिन्हें अक्सर घर के सदस्यों से लड़ते देखा जाता है, वह गायन-आधारित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में दूसरे रनर अप थे। उन्होंने टेलीविजन पर कई अन्य संगीत कार्यक्रमों में अभिनय किया है, जैसे 'संगीत का महामुकाबला' और 'जो जीता वही सुपरस्टार'। उन्हें अक्सर 'बिग बॉस 14' में गाते या गुनगुनाते देखा जाता है, प्रशंसकों को यह याद दिलाने के लिए कि वह पहले लोकप्रिय कैसे बने हैं। इतना ही नहीं, शो में गायन पर आधारित एक टास्क था। कविता कौशिक : इंस्टाग्राम पर 663 हजार और ट्विटर पर 162.7 हजार फॉलोअर्स वाली कविता ने बिग बॉस 14 के घर में एक वाइल्ड कार्ड के रूप में प्रवेश किया और उन्होंने तुरंत ही दर्शकों का ध्यान अपने जोरदार, अड़ियल रवैये और हास्य स्वभाव के कारण आकर्षित किया। यह लगभग वैसा ही है जैसे कि वह सुपरहिट सिटकॉम 'एफ.आई.आर' में चंद्रमुखी चौटाला यानी महिला पुलिस कर्मचारी अवतार में नजर आई थी। अड़ियल रवैसे से लेकर मजाक करने तक, कविता ने कुछ ही दिनों में अपने सभी पक्षों को दिखा दिया है। अपने गुस्से के लिए लोकप्रिय कविता को हाल ही के एक एपिसोड में साथी प्रतियोगी एजाज खान पर बरसते हुए देखा गया था। अपने विरोधियों पर चिल्लाने से लेकर स्पष्ट भाषा का इस्तेमाल करने तक, कविता बिग बॉस के घर के अंदर चंद्रमुखी को पेश करती रही है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 14 , 14th season of Bigg Boss

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD