Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

जय राम ठाकुर ने सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 24.70 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Oct 2020

Last updated on: Oct 30, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डी जिला के सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 24.70 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए। उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहरी में 1.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 13.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले करांगल-किंदर सड़क मार्ग की आधारशिला रखी, जिससे क्षेत्र की छह पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने 7.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आईटीआई भवन निहरी का शिलान्यास किया। इस संस्थान में इलैक्ट्रीशियन, टर्नर, पलम्बर, फैशन डिजाइन एवं तकनीकी और सूचना प्रौद्योगिकी के ट्रेड आरम्भ होंगे। उन्होंने निहरी में ही वन विश्राम गृह और मुख्यमंत्री लोक भवन की आधारशिलाएं भी रखीं।शिमला से वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने आज जिन विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी है उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा। इसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी ताकि लोग विकास का लाभ उठा सकें।जय राम ठाकुर ने कहा कि सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनमें जल शक्ति विभाग की 200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और लोक निर्माण विभाग की 100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान निहरी क्षेत्र के विकास की अनदेखी की गई। वर्तमान सरकार इस क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। निहरी में आईटी भवन बनने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी, जबकि मुख्यमंत्री लोक भवन से पंचायत समिति को आय के अतिरिक्त साधन सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र विकास और खुशहाली की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीआरएफ के अन्तर्गत सलापड़ से तत्तापानी के बीच सड़क निर्माण के लिए 219 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और यह पहली बार है कि एक सड़क मार्ग के लिए इतनी अधिक धनराशि आवंटित की गई है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले लगभग तीन वर्षों में हिमाचल का चार बार दौरा किया है, जो इस प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति उनके विशेष स्नेह को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 3300 करोड़ रुपये की अटल टनल रोहतांग समर्पित की, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में विकास के नए युग का सूत्रपात होगा। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए आरम्भ की गई प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। सरकार के समक्ष सबसे पहला और महत्वपूर्ण कार्य इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकना सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि स्थिति की निगरानी के लिए उन्होंने राज्य के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ 35 वीडियो कांफ्रेंस आयोजित कीं हैं। महामारी के संकट को कम करने के लिए जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ 14 वीडियो सम्मेलन भी आयोजित किए गए ताकि इस संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए लोगों को भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल राज्य के लोगों के लिए विशेष रूप से सुंदरनगर क्षेत्र के लोगों के लिए एक वरदान साबित हुआ है।तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. राम लाल मारकंडा शिमला से, जिला भाजपा अध्यक्ष दलीप ठाकुर, मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, विपणन बोर्ड के सलाहकार रमेश शर्मा अन्य के साथ सुंदरनगर से वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sundernagar , Mandi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD