Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने ‘अम्बैसडर ऑफ होप’ के विजेताओं को किया सम्मानित किया

विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर कोशिश करेंगे : विजय इंदर सिंगला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट/जालंधर , 30 Oct 2020

Last updated on: Oct 30, 2020, 00:00 IST

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कोविड-19 महामारी के दौरान संक्षिप्त समागम करवा कर छह अन्य ज़िलों से सम्बन्धित ‘अम्बैसडर ऑफ होप’ के विजेताओं को एपल आईपैड, लैपटॉप और ऐंडरॉयड टेबलेट से सम्मानित किया। रिकार्डतोड़ ऑनलाइन मुकाबले का गवाह बने ‘अम्बैसडर ऑफ होप’ के विजेताओं को पुरुस्कार प्रदान करने के लिए कैबिनेट मंत्री ने विशेष तौर पर पठानकोट और जालंधर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिया कि वह स्कूली विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।शिक्षा मंत्री ने ज़िला जालंधर, कपूरथला, तरन तारन, पठानकोट, अमृतसर और गुरदासपुर के पहले, दूसरे और तीसरे इनाम विजेताओं की सराहना की और उनको भविष्य में और उपलब्धियां हासिल के लिए उत्साहित करते हुये कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा कुछ नया सीखने की इच्छा रखनी चाहिए और ग़लतियों से डरना नहीं चाहिए और अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए सदा सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘अम्बैसडर ऑफ होप’ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कोविड-19 के नाकारात्मक माहौल में रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखना था, जो कारगर साबित हुआ है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कोविड-19 महामारी के ख़तरे के कारण उन्होंने विजेताओं को कम्रवार ढंग से सम्मानित करने का फ़ैसला किया था। संगरूर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 7 ज़िलों बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, मानसा, पटियाला, संगरूर और श्री मुक्तसर साहिब के विजेताओं को ‘अम्बैसडर ऑफ होप ’ के तौर पर सम्मानित किया गया, जबकि पाँच अन्य ज़िलों फ़तेहगढ़ साहिब, एस.ए.एस. नगर, रूपनगर, एस.बी.एस. नगर और होशियारपुर के विजेताओं को चण्डीगढ़ में एक विशेष समागम में सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बाकी ज़िलों में अन्य स्थानों पर भी ऐसे संक्षिप्त समागम किये जाएंगे, जिनमें विजेताओं को आकर्षक इनाम देकर सम्मानित किया जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘अम्बैसडर ऑफ होप’ के अंतर्गत कुल 66 मुख्य इनामों के अलावा सभी 22 ज़िलों के तकरीबन 1000 विजेताओं को हौंसला बढ़ाने वाले इनाम भी दिए जा रहे हैं।श्री सिंगला ने अधिक जानकारी देते हुये बताया कि तालाबन्दी के दौरान पंजाब के विद्यार्थियों के लिए अपनी रचनात्मकता को साझा करने के लिए चलाई गई मुहिम के अंतर्गत स्कूल जाने वाले 1,05,898 विद्यार्थियों की तरफ़ से ‘अम्बैसडर ऑफ होप’ के लिए अपनी वीडिओज़ साझी की गई। 

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, ‘विजेताओं का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया गया है।’ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 8 दिनों तक निरंतर जारी रही इस मुहिम ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया क्योंकि इस ऑनलाइन वीडियो मुकाबले में स्कूली विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सम्मिलन किया।उभरते सितारों और उनकी रचनात्मकता संबंधी इन बच्चों के साथ बातचीत करते हुये स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘बच्चों से भरपूर समर्थन मिलने से हमें बहुत खुशी हुई है। मेरे लिए हर बच्चा ही विजेता है। मैं उन सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने सिर्फ़ एक कॉल पर वीडियो के ज़रिये नये और रचनात्मक विचार साझे किये।’ श्री सिंगला ने विद्यार्थियों का सही मार्ग-दर्शन करने और उनको प्रेरित करने के लिए किये प्रयत्नों के लिए माता-पिता, अध्यापकों और स्कूलों के प्रिंसिपल की विशेष के तौर पर सराहना की।‘अम्बैसडर ऑफ होप’ के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, तरन तारन और गुरदासपुर ज़िलों से पहले इनाम विजेता क्रमवार इस तरह हैं ; क्राइसट द किंग कान्वेंट स्कूल का 5वीं कक्षा का विद्यार्थी आरित, कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल का 5वीं कक्षा का विद्यार्थी रिदान कपूर, ए.पी.जे. स्कूल का 10वीं कक्षा का विद्यार्थी गोपेश गुप्ता, कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल का चौथी कक्षा का विद्यार्थी जसनूर सिंह, महाराजा रणजीत सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल का 10वीं कक्षा का विद्यार्थी वंश पुंज और मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, अलीवाल की 12वीं कक्षा की छात्रा रमनदीप कौर को एपल आईपैड दिए गए।इन ज़िलों में से दूसरे इनाम के हकदार सैट जोज़ेफ कान्वेंट स्कूल का 8वीं कक्षा का विद्यार्थी यति, सेकर्ड हार्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा समरीन कौर, एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल का 8वीं कक्षा का विद्यार्थी रमनजोत सिंह, सरकारी हाई स्कूल गाजी गुडाना के 8वीं कक्षा के दो विद्यार्थी कुलवंत सिंह और राजपाल सिंह, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल वरनाला का 12वीं कक्षा का विद्यार्थी अजादविन्दर सिंह और सैंट फ्रांसिस स्कूल, बटाला के चौथी कक्षा के विद्यार्थी लहिर गुप्ता को लैपटाप देकर सम्मानित किया गया।इसी तरह तीसरे इनाम के विजेता सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, बधानी की 11वीं कक्षा की छात्रा भारती, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल, ब्यास का 10वीं कक्षा का विद्यार्थी राहुल कुमार, आर.के.ऐम.जी.ऐम. सीनियर सेकंडरी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा मोना कश्यप, स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की 6वीं कक्षा की छात्रा गुरनूर कौर, गुरू अमरदास आदर्श इंस्टीट्यूट, गोइन्दवाल साहिब की दूसरी कक्षा की छात्रा निमरत बावा और वुड्डस्टाक पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, बटाला की 11वीं कक्षा की छात्रा पाहुलप्रीत कौर को ऐंडरायड टेबलेट से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab School Education and Public Works Minister , PWD , Education , Punjab Bhawan , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Ambassadors of Hope , School , Education , Jalandhar , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD