Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

फ्रांस में लॉकडाउन के बीच कोरोना के 47,637 नए मामले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 30 Oct 2020

Last updated on: Oct 30, 2020, 00:00 IST

फ्रांस में 24 घंटों में कोरोना के 47,637 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,327,852 हो गई जबकि महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36,058 हो गई है, जबकि वर्तमान में कुल 21,183 संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 3,156 इंटेन्सिव केयर में हैं। गुरुवार आधी रात से, देश के 6.7 करोड़ निवासी कम से कम दिसंबर की शुरुआत तक नए लॉकडाउन में रहेंगे। जो लोग घर से काम नहीं कर सकते, उन्हें काम के लिए बाहर जाने की अनुमति होगी। आवश्यक सामान खरीदने के लिए, या स्वास्थ्य आपातकाल और डेली एक्सरसाइज के एक घंटे के लिए भी बाहर जाने की अनुमति होगी। यूनिवर्सिटी के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कहा गया है। बार, कैफे, जिम और रेस्तरां सहित गैर-जरूरी दुकानें बंद रहेंगी। निजी बैठकों और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और सांस्कृतिक समारोहों और सम्मेलनों पर भी रोक लगा दी गई है। लेकिन मार्च-मई के विपरीत, एल्डरली नर्सिग होम विजिट करने की अनुमति है। नर्सरी, प्राथमिक और मध्य विद्यालय के साथ-साथ सार्वजनिक संस्थान स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के साथ खुले रहेंगे। छह साल और उससे अधिक आयु के स्कूली बच्चों को कक्षा में मास्क पहनना होगा। पहले मास्क पहनना 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अनिवार्य था। इसके अलावा, कारखानों का संचालन जारी रहेगा, जबकि निर्माण और खेती संबंधी गतिविधियां भी जारी रहेंगी। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि देश में "जबरदस्त रूप से दूसरी लहर का खतरा है और इसमें कोई संदेह नहीं कि यह पहले वाले से ज्यादा भयावह होगा।"

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , World Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD