Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ की हीरोइन बनेंगी तारा सुतारिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Oct 2020

Last updated on: Oct 30, 2020, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया अगली बार अभिनेता टाइगर शॉफ स्टारर फिल्म 'हीरोपंती' के दूसरे भाग में नजर आएंगी। तारा ने इसकी जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अपने फेवरेट्स के साथ रियूनाइट। मुझ पर विश्वास करने के लिए साजिद सर का धन्यवाद। 'हीरोपंती 2' जहां मैं काम करने जा रही। मेरे जन्मदिन के महीनें की इससे बेहतर शुरुआत और कोई नहीं।" साथ ही, तारा सुतारिया निर्माता की आने वाली फिल्म का भी हिस्सा है, जिसमें वह अहान शेट्टी के साथ नजर आएंगी। प्रोडक्शन हाउस से एक प्रवक्ता ने शेयर करते हुए कहा,"साजिद सर ने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म में तारा के कुछ सीन देखे थे और उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने उनका दिल जीत लिया था। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जो टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 में भूमिका के लिए एक परफेक्ट मैच होंगी। तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ दो साल बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। इस साल की शुरूआत में, निमार्ता साजिद नाडियाडवाला ने हीरोपंती 2 की घोषणा की थी और एक्शन फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त के साथ, निमार्ता साजिद नाडियाडवाला ने स्केल, एक्शन और अन्य सभी पहलुओं के मामले में इस फ्रैंचाइजी को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बनाई है। हीरोपंती 2 का निर्देशन अहमद खान करेंगे जिन्होंने इससे पहले बागी फ्रैंचाइजी से बागी 2 और बागी 3 का निर्देशन किया है। हीरोपंती की पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था जिसमें टाइगर की परफॉर्मेंस फिल्म का मुख्य आकर्षण रही है। फैंस द्वारा तारा और टाइगर की केमिस्ट्री को भी बहुत पसंद किया गया है और अब हाई ऑक्टेन एक्शन और साजिद नाडियाडवाला के मार्गदर्शन में, हीरोपंती 2 निश्चित रूप से नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तत्पर है।

 

Tags: Tara Sutaria , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD