Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैं नया ट्विस्ट लेकर आऊंगी: बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड से एंट्री पाने वाली कविता कौशिक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Oct 2020

Last updated on: Oct 27, 2020, 00:00 IST

बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री पाने वाली कविता कौशिक को लगता है कि इस सीजन के हाउसमेट्स पिछले सीजन के लोकप्रिय प्रतियोगियों की नकल कर रहे हैं। कविता कहती हैं कि वह घर में प्रवेश के साथ ही मामले में नया मोड़ लाने की योजना बना रही हैं। यह पूछे जाने पर कि दर्शक रियलिटी शो के जरिए उनके व्यक्तित्व के किस पक्ष को देखेंगे। कविता ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि मैं एक मजेदार व्यक्ति हूं। मुझे मजाक करना, लोगों को चिढ़ाना पसंद है। यह मेरा सामान्य स्वभाव है। कई बार तो लोग इससे नाराज हो जाते हैं। दरअसल, मैं एक छोटे से शहर से आई हूं और लोगों ने मुझे बहुत छेड़ा है, इसलिए मैंने यही सीखा है लेकिन ऐसा करने का मेरा तरीका अच्छा होता है। मुझे उम्मीद है कि मेरा हास्य व्यवहार यहां काम आएगा।"अभिनेत्री को लगता है कि यदि वह किसी बहस या झगड़े में भी फंस जाएं तो भी वे उसमें कुछ नया जोड़ सकती हैं।उन्होंने कहा, "इस साल शो देखने के बाद मुझे लगता है कि प्रतियोगी पिछले सीजन के प्रतियोगियों की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं कुछ नया हासिल करूंगी। इस बार सुर नहीं बैठे हैं, मैं उम्मीद करती हूं कि मैं नया सुर लगा पाऊंगी।"

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 14 , 14th season of Bigg Boss , Kavita Kaushik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD