Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल-13 : मनदीप, गेल के अर्धशतक, पंजाब की एक और जीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 26 Oct 2020

Last updated on: Oct 26, 2020, 00:00 IST

मनदीप सिंह, क्रिस गेल की अर्धशतकीय पारियों के बूते किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत ने पंजाब को प्लेआफ की रेस में बनाए रखा, लेकिन कोलकाता की राह मुश्किल कर दी है। यह पंजाब की लगातार पांचवीं जीत है।पंजाब ने कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। शुभमन गिल (57 रन, 45 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) की मदद से कोलकाता ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। इयोन मॉर्गन ने 25 गेंदों में 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। पंजाब ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दो विकेट ही खोए और 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया।लोकेश राहुल के साथ इस मैच में भी मनदीप पारी की शुरुआत करने आए थे। इस जोड़ी ने टीम को धीमी शुरुआत दिलाई, लेकिन शुरुआत में विकेट नहीं गिरने दिया। वरुण चक्रवर्ती ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद राहुल के पैड पर मारी और अंपायर ने उंगली उठा दी। राहुल ने 28 रन बनाए।गेल ने वरुण के अगले ओवर में दो शानदार छक्के दिए और इसी के साथ पंजाब का स्कोर 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन हो गया।गेल के साथ-साथ मनदीप भी रंग में आ गए थे। 

मनदीप ने राहुल के जाने के बाद अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से समझा और निभाया भी। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।गेल ने भी अपने पचास रन पूरे किए। जब टीम को जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी तभी गेल लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर आउट हो गए। गेल ने 25 गेंदों का सामना कर 51 रन बनाए। उन्होंने पांच छक्के और दो चौके मारे।मनदीप के साथ गेल ने 100 रनों की साझेदारी की। मनदीप 60 रनों पर नाबाद रहे। अपनी पारी में मनदीप ने 56 गेंदों का सामना कर आठ चौके और दो छक्के मारे।इससे पहले कोलकाता के बल्लेबाज इस मैच में निरंतर विकेट खोते रहे। पंजाब के गेंदबाजों के सामने टिक सके तो गिल और कप्तान मोर्गन। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी निभाई।10 रनों तक ही कोलकाता ने नीतीश राणा (0), राहुल त्रिपाठी (7) और दिनेश कार्तिक (0) के विकेट खो दिए। यहां टीम पर दबाव था जिसे गिल और मोर्गन ने हटा दिया।लेकिन जैसे ही यह साझेदारी रवि बिश्नोई ने तोडी कोलकाता फिर दबाव में आ गई। बिश्नोई ने मोर्गन को मुरुगन अश्विन के हाथों कैच कराया। इस समय कोलकाता का स्कोर 91 रन था।मोर्गन के जाने के बाद जो भी बल्लेबाज आया उसमें से सिर्फ फर्ग्यूसन ही कुछ कमाल कर सके। कमलेश नागरकोटी (6), पैट कमिंस (1) जल्दी आउट हो गए।गिल भी 19वें ओवर में पवेलियन लौट लिए। फर्ग्यूसन हालांकि टिके रहे। वह 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का मारा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , #SaddaPunjab , #IPL2020 , #KXIP , #KKRvKXIP , Mohammad Shami , Mandeep Singh , Chris Gayle , Sharjah , Kings XI Punjab , KXIP , Kolkata Knight Riders , KKR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD