Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

सरकारी हिदायतों का उल्लंघन करने पर शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला द्वारा 9 स्कूलों के एन.ओ.सीज़. रद्द

प्राईवेट स्कूल प्रबंधकों द्वारा मुलाजि़मों का शोषण करने सम्बन्धी शिकायतें मिलने के बाद में सख़्त कार्रवाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Oct 2020

Last updated on: Oct 16, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला ने राज्य के विभिन्न जि़लों में स्थित 9 स्कूलों को जारी किए गए ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (एन.ओ.सी.) रद्द कर दिए हैं। और ज्य़ादा जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री सिंगला ने बताया कि स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानियों के मामलों में मिली शिकायतों को उनकी तरफ से निजी तौर पर पढ़ा जा रहा है और 9 स्कूलों के मामलों की समीक्षा के बाद सरकार की हिदायतों का उल्लंघन करने पर इनके एन.ओ.सीज़. रद्द करने का फ़ैसला किया गया।जि़क्रयोग्य है कि स्कूल शिक्षा मंत्री ने प्राईवेट स्कूल प्रबंधकों की ज्य़ादतियों के विरुद्ध ऐसी शिकायतें देने के लिए अपनी निजी ई-मेल आई.डी. [email protected] जारी की हुई है। श्री सिंगला ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान ज़्यादातर शिकायतें मुलाजि़मों को तनख्वाह न देने या कम तनख्वाह देने की ही प्राप्त हो रही हैं। शिकायतें मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने सम्बन्धित स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किए और जवाब तसल्लीबख्श न पाए जाने पर इन स्कूलों के ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ रद्द कर दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसी भी स्कूल की मैनेजमेंट को मुलाजि़मों का शोषण करने या अन्य हिदायतों का उल्लंघन नहीं करने देगी।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिन स्कूलों के एन.ओ.सीज़. रद्द किए गए हैं, उनमें दो स्कूल अमृतसर और तीन लुधियाना जि़ले से सम्बन्धित हैं, जब कि एक-एक स्कूल फ़तेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, बठिंडा और जालंधर जि़लों से सम्बन्धित हैं। इनमें अमृतसर के दिल्ली पब्लिक स्कूल और दविन्द्रा इंटरनैशनल स्कूल शामिल हैं, जब कि लुधियाना जि़ले के गुरू नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल भाई रणधीर सिंह नगर और अमृत इंडो-कैनेडियन अकादमी लाडियां खुर्द शामिल हैं। फ़तेहगढ़ साहिब के बालक यीशू कॉन्वेंट स्कूल गाँव फाटक माजरा, होशियारपुर का रयात बहारा इंटरनैशनल स्कूल, जालंधर का इंडो-स्विस इंटरनैशनल कॉन्वेंट स्कूल और बठिंडा का विबग्योर स्कूल रामगढ़ भून्दड़ रोड के भी एन.ओ.सीज़. रद्द किए गए हैं। 

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab School Education and Public Works Minister , PWD , Education , Punjab Bhawan , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD