Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

डिजिटल दशहरा: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के पिटारे में मनोरंजन का खजाना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Oct 2020

Last updated on: Oct 21, 2020, 00:00 IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास अपने दर्शकों के लिए फेस्टिवल वीकेंड के लिए ढेर सारे इतिहास, हास्य, बहुत सारी हिंसा और ड्रामा से ओतप्रोत कंटेंट है, जो उनका मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईएएनएस आपके लिए आगामी शो और फिल्मों की एक सूची लेकर आया है, जिसके अनुसार आप अपने दशहरा को मनोरंजक बना सकते हैं।

मिजार्पुर 2: अंतत: शो का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत, दूसरे सीजन में अधिक रक्तपात होने की उम्मीद है। यह देखना दिलचस्प होगा कि विक्रांत मैसी के चरित्र बबलू की मौत के बाद कहानी कैसे सामने आती है। यह शो 23 अक्टूबर को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर आएगा।

अ सुटेबल बॉय: विक्रम सेठ के उपन्यास 'अ सुटेबल बॉय' पर आधारित मीरा नायर के स्क्रीन अडॉप्शन में तब्बू, ईशान खट्टर और तान्या मानिकतला हैं। यह दो युवा प्रेमियों की कहानी है, जो नए स्वतंत्र भारत में परंपरा और रूढ़ियों को तोड़ने की हिम्मत करते हैं। भारतीय दर्शकों के लिए यह 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। लॉकडाउन रिश्ते: लॉकडाउन में शूट किए गए इस एपिसोडिक सीरीज में पांच रिश्तों के साथ पांच कहानियां दिखाई जाएंगी, इसमें तलाक के कगार पर एक विवाहित जोड़े, एक स्वतंत्र व्यक्ति जो 10 रिश्तेदारों के साथ फंस जाता है, एक प्यार करने वाला जोड़ा जो लगभग भागने को तैयार है, एक लड़की जो अपने भावी ससुराल जाती है, वह भी शादी को तोड़ने के लिए, लेकिन वह वहीं फंस जाती है और आखिरी कहानी, जिसमें एक आदमी जो अपने प्यारे पालतू जानवरों के साथ रहता है। बोरात सब्सक्वेंट मूवीफिल्म: यह बोरात नाम के एक काल्पनिक कजाख टेलीविजन पत्रकार के वास्तविक जीवन के कारनामों पर केंद्रित कहानी है, जो साल 2006 की कॉमेडी का फॉलोअप है। फिल्म में सच्चा बैरन कोहेन और इरिना नोवाक मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसका निर्देशन जसोन वोलिनर ने किया है। यह 23 अक्टूबर को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

कॉमेडी कपल: फिल्म में साकिब सलीम और श्वेता बसु प्रसाद हैं। नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित कॉमेडी-रोमांस गुड़गांव की कहानी पर आधारित है। इसमें शहर में बढ़ते स्टैंड-अप कॉमेडी परि²श्य को दिखाया गया है। इसकी स्ट्रीमिंग जी5 पर 21 अक्टूबर से शुरू होगी। कैप्टेटिव स्टेट: जॉन गुडमैन और एश्टन सैंडर्स अभिनीत यह फिल्म 21 अक्टूबर से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित होगी। क्रीब्स इंटरनेशनल सीजन वन: इस शो में मशहूर हस्तियों के शानदार घरों की एक झलक दिखाई जाएगी। शो में इंटरनेशनल सुपरस्टार के मेजबान आपको अपने घरों के अंदर का विशेष दौर कराएंगे। इनमें कैटलिन जेनर से लेकर टॉम एलन शामिल हैं। आठ एपिसोड का यह शो वूट सिलेक्ट पर 27 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , OTT platforms

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD