Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

ओलम्पिक स्थगित होने की खबर सुनकर हैरान थी : मैरी कॉम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Oct 2020

Last updated on: Oct 15, 2020, 00:00 IST

भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने कहा है कि जब उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक के स्थगित होने की खबर सुनी थी तो वो हैरान रह गई थीं। टोक्यो ओलम्पिक इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे लेकिन कोविड-19 के कारण खेलों को स्थगित कर दिया गया। अब यह खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होंगे। मैरी कॉम ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर बात करते हुए कहा, "मैं काफी हैरान रह गई थी। यह खबर हम सभी के लिए हैरानी लेकर आई थी। इसने हमारी जिंदगी और रूटीन को चुनौती दी थी और यह मेरे लिए भी अलग नहीं है। मैं 20 साल से खेल रही हूं।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी ट्रेनिंग और सभी तरह की गतिविधियां अपने घर पर कर रही थी। मैं जो एक चीज नहीं कर पा रही थी वो थी मुकाबला। मुक्केबाजी में मुकाबला करने की जरूरत होती है, ताकि आप टूर्नामेंट में अच्छा कर सको। मैं घर पर ही रनिंग, स्ट्रेंग्थ ट्रेनिंग कर रही थी। मैं तैयारी कर रही थी। मैं इस स्थिति में अपनी स्ट्रेंग्थ में सुधार करना चाहती थी।" मैरी कॉम ने कहा है कि उनके पति उनकी ताकत हैं। लंदन ओलिम्पक की कांस्य पदक विजेता ने कहा, "शादी के बाद मेरे पति मेरे ताकत रहे हैं। उन्होंने जो मेरा और मेरे बच्चों का साथ दिया उसकी तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने हर चीज संभाल ली। वह एक आदर्श पिता और पति हैं।" उन्होंने कहा, "मैं काफी खुश हूं मेरे पास मेरे बेटे के लिए एक आर्दश पिता है। मैंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और अगर वो नहीं होते तो यह काफी मुश्किल होता। मैं जैसा बोलती हूं उससे लगता है कि सब कुछ आसान है, लेकिन हकीकत में यह काफी मुश्किल है।"

 

Tags: Sports News , Mary Kom , Tokyo Olympics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD