Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश की राजनीति में किसानों के हकों की लड़ाई लडऩे के लिए चौ. चरण सिंह और चौ. देवी लाल का अहम योगदान है : अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मथुरा , 12 Oct 2020

Last updated on: Oct 12, 2020, 00:00 IST

हाथरस प्रकरण में राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मथुरा के बालाजीपुरम में ‘किसान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ महापंचायत’ का सोमवार को आयोजन किया गया। मथुरा में पहुँच कर इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने इस महापंचायत का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां बेटियां बचाना तो दूर की बात है बल्कि बेटियों को पढ़ाना ही नामुमकिन है। जब किसी दलित के घर बेटी पैदा होती है तो वो परिवार इस बात को लेकर चिंता व्यक्त करता है कि वो अपनी बेटी को कैसे पाल-पोश कर आगे बढ़ाएगा। अगर किसी गरीब की बेटी स्कूल-कालेज में पढऩे जाती है तो माँ-बाप को इस बात की चिंता सताती है कि शाम को उनकी बेटी किन हालात में मिलेगी। उन्होंने कहा इसका ताजा उदाहरण हाथरस में तब देखने को मिला जब एक दलित की बेटी के साथ दरिंदगी की गई, उसके साथ बलत्कार किया गया और फिर उसके  हाथ-पैर तोड़ कर फैंक दिया गया।महापंचायत को संबोधित करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि कोरोना की आड़ में अध्यादेश लाकर असंवैधानिक तरीके से किसान विरोधी कानून पास कराया गया, जिसके कारण किसान अपने ही खेत में मजदूर बनकर रह जाएगा। 

इन कानूनों की आड़ में बड़े-बड़े उद्योगपति किसानों को लूटने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि हाथरस में जिस सुनियोजित षड्यंत्र के तहत जयंत चौधरी पर जान से मारने की नियत से लाठीचार्ज कर हमला किया गया वो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी कोई पूर्व विधायक या सासंद ही नहीं बल्कि वो किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह के पोते हैं जिन्होंने देश के किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए ऐसे कानून बनाए जिससे किसान की आवाज को आज केंद्र और प्रदेश की सरकारों को सुनने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लाठियां बरसाई वो जयंत को नहीं लगी बल्कि खेती से संबंध रखने वाले हर उस किसान को लगी है।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की राजनीति में किसानों के हकों की लड़ाई लडऩे के लिए दो लोगों का अहम योगदान रहा है। पहला, अगर चौ. चरण सिंह हमारे देश में पैदा नहीं होते तो जो ग्रामीणों का मंत्रालय इस देश में बनाया गया है जिसके द्वारा केंद्र का पैसा ग्रामीण इलाकों में खर्च हो रहा है वो आज शायद शहरों में खर्च हो रहा होता। दूसरा नाम स्वर्गीय देवी लाल का आता है जब किसानों पर केंद्र की कांग्रेस की सरकार अत्याचार कर रही थी तब चौ. देवी लाल ने किसानों की लड़ाई लडक़र किसानों को सम्मान देने का काम किया था।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD