Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

बिगबॉस 14: मिलिए घर के नए सीजन के सदस्यों से

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Oct 2020

Last updated on: Oct 04, 2020, 00:00 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट की जाने वाली विवादित रियलिटी शो 'बिगबॉस 14' अपने 14वें सीजन के साथ वापस आ गया है। हर बार की तरह यह सीजन भी धमाकेदार होने वाला है। नए सीजन में घर में प्रवेश करने वाले प्रतियोगियों की सूची नीचे दी गई है। 

एजाज खान: टेलीविजन अभिनेता एजाज खान ने 'काव्यांजलि', 'कहीं तो होगा', 'कुसुम', 'क्या होगा निम्मो का' और 'ये मोह मोह के धागे' जैसे धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने 'तनु वेड्स मनु', 'जिला गाजियाबाद' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। 

निक्की तंबोली: साउथ स्टार निक्की तंबोली विवादित रियलिटी शो में प्रतिभागी के रूप में नजर आएंगी। उन्हें 'कंचना 3', 'चिकती गदिलो चिताकोटुडु' और 'तिप्पारा मीसम' जैसी फिल्मों में भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। 

अभिनव शुक्ला: टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला ने 'जाने क्या बात हुई', 'छोटी बहू' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे कई शो में काम किया है। वह शो में अपनी पत्नी व अभिनेत्री रुबीना दिलाइक के साथ शामिल हुए हैं। रुबिना दिलाइक: लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री और अभिनव की पत्नी रुबीना 'छोटी बहू', 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की', 'देवों के देव महादेव' और 'जीनी और जुजु' जैसे कई शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। 

जस्मीन भसीन: उन्होंने 'टशन-ए-इश्क' शो से अपने अभिनय की शुरुआत की और शो 'दिल से दिल तक' में टेनी भानुशाली के रूप में अपनी भूमिका के साथ प्रसिद्धि पाई। जैस्मिन को एडवेंचर गेम शो 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' में देखा जा चुका है। वह 'बिग बॉस 13' में एक अतिथि के तौर पर आई थी। 

निशांत सिंह मल्कानी: वह 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' और 'राम मिलाई जोड़ी' जैसे शो का हिस्सा रहे हैं। निशांत ने अपनी शुरुआत 'मिले जब हम तुम' से की थी। वहीं फिल्मी करियर की शुरुआत 'हॉरर स्टोरी' के साथ की थी। अभिनेता ने वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस: रिटर्न्‍स' के साथ डिजिटल स्पेस में भी काम किया है। 

शहजाद देओल: वह 'ऐस ऑफ स्पेस' के पहले सीजन के फाइनलिस्ट थे, जो 'बिग बॉस' की अवधारणा से मिलती जुलती शो है। शो में देखने को मिलेगा कि एमटीवी शो में उनके अनुभव ने उन्हें 'बिग बॉस' के घर की निर्मम दुनिया के लिए तैयार करने में मदद की है या नहीं। 

सारा गुरपाल: शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के बाद पंजाबी गायिका सारा गुरपाल प्रतियोगी के रूप में 'बिग बॉस' में प्रवेश कर रही हैं। सारा पहले से ही सुर्खियों में हैं, क्योंकि पंजाबी गायक तुषार कुमार का दावा है कि गायिका की उनसे शादी हो चुकी है।. 

जान कुमार सानु: पाश्र्व गायक कुमार सानू के बेटे जान पहले ऐसे प्रतियोगी थे जिनकी पुष्टि शो के होस्ट सलमान खान ने की थी। जान एक गायक भी है, और वह अपने पिता की छाया से बाहर निकलना चाहते हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि उन्हें लगता है कि रियलिटी शो उनके लिए अपनी जगह बनाने के लिए एक अच्छा मंच होगा। 

पवित्रा पुनिया: वह पहली बार रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 3' और फिर 'सवारे सबके सपने .. प्रीतो', 'नागिन 3', 'होंगें जुदा ना हम' और 'बालवीर रिटर्न्‍स' जैसे विभिन्न शो में नजर आ चुकी हैं। पवित्रा 'बिग बॉस' के सीजन 13 में भी चचार्ओं का केंद्र रही थीं, जो पिछले सीजन के प्रतियोगी व अभिनेता पारस छाबड़ा की पूर्व प्रेमिका थी। 

राहुल वैद्य: गायक राहुल वैद्य गायन आधारित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में रनर अप रहे थे। उन्हें टेलीविजन पर कई अन्य संगीत कार्यक्रमों जैसे कि 'म्यूजिक का महामुकाबला' और 'जो जीता वही सुपरस्टार' में देखा जा चुका है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Jasmin Bhasin , Bigg Boss 14 , Sara Gurpal , Rahul Vaidya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD