Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल खेल के क्षेत्र में फिर चमकेगा पंजाब, नई खेल नीति ने बदली दिशा: मीत हेयर लोगों की सेवा में हाज़िर हैं हर कांग्रेसी वर्कर - गुरजीत सिंह औजला भगवंत मान ने बठिंडा वासियों से की अपील: बस एक बठिंडा वाला कील ही बचा है, इस बार इसको भी निकाल दीजिए पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू परनीत कौर ने कहा पूरा पटियाला जिला मेरा परिवार, बहु बनकर आई, बेटी जैसा प्यार मिला भगवंत मान ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार वाईपीएस स्कूल के छात्र हरगुन सिंह आहलूवालिया ने 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया एन.के शर्मा के चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर उमड़ा जनसैलाब ऋचा चड्ढा, तृप्ति डिमरी से लेकर विक्की कौशल तक - 8 किरदार जो अपनी छोटी भूमिकाओं के बावजूद स्क्रीन पर छाए रहे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेंट किया स्मृति चिन्ह जिला निर्वाचन अधिकारी कम जिलाधीश ने 'स्वीप' टीम द्वारा तैयार किये गये गीत 'वोट मैं जरूर पाउणी आ'का वीडियो जारी किया अमृतसर की आवाज उठाने वाले नेता को दें अपना वोट- बाबर औजला पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100 प्रतिशत खरीद : हरचंद सिंह बरसट

 

अटल टनल से प्रदेश को मिली नई पहचान : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Oct 2020

कुल्लू जिला में दक्षिणी पोर्टल मनाली में रोहतांग अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण करने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोलंग नाला में एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोलंग नाला में जनसभा को संबोधित किया।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए राष्ट्र को अटल टनल समर्पित करने के लिए धन्यवाद किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण से हिमाचल प्रदेश में विकास का एक नया अध्याय आरम्भ हुआ है और क्षेत्र को एक नई पहचान मिली है। टनल के निर्माण से लाहौल घाटी को सभी मौसमों में देश के अन्य क्षेत्रों से संपर्क बना रहेगा और मनाली व लाहौल घाटी के बीच आवागमन आसान बनेगा। यह सुरंग राज्य में पर्यटन के विकास में एक मील को पत्थर साबित होगी।जय राम ठाकुर ने पुरानी स्मृतियों को ताजा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 90 के दशक में उनके पैराग्लाइडिंग रोमांच का स्मरण करवाया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षोंे में सोलंग नाला पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस ऐतिहासिक दिवस पर अटल टनल, रोहतांग के लोकार्पण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस टनल के लोकार्पण के लिए व्यक्तिगत रूप से हिमाचल प्रदेश आने का निर्णय लिया जो प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके प्रेम और लगाव को दर्शाता है। प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी के कारण इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन नहीं कर पाई लेकिन प्रदेश की सभी 3226 ग्राम पंचायतों में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का प्रबंध किया गया।प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी, विधायक एवं उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड रमेश धवाला, सांसद राम स्वरूप शर्मा एवं किशन कपूर, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, विधायक विनोद कुमार, किशोरी लाल, विशाल नेहरिया, रवि धीमान, अरूण कुक्का, आशीष बुटेल और विक्रमादित्य सिंह तथा पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , New Delhi , Narendra Damodardas Modi , Atal Tunnel , Rohtang , Atal Tunnel Rohtang , Border Roads Organisation , BRO , Manali , Leh , Jai Ram Thakur , Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD