Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोविड महामारी से मुकाबले के लिए लोकसभा मेंबर ने चार एम्बुलेंस गाड़ियां लोगों को समर्पित की

ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेस लिमटिड की तरफ से कोविड-19 के खिलाफ जंग में सीएसआर मुहिम के तहत दी गई चार एम्बुलेंस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 02 Oct 2020

Last updated on: Oct 02, 2020, 00:00 IST

लोकसभा मेंबर चौधरी संतोख सिंह ने शुक्रवार को ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स से चार एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह चारों एम्बुलैंस जी एंटरटेनमेंट ऐंटरप्राईजज़ लिमटिड की तरफ से कोविड-19 विरुद्ध चल रही जंग में सहयोग के लिए सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत ज़िला प्रसासन को दीं गई हैं। उनके साथ विधायक रजिन्दर बेरी, चौधरी सुरिन्दर सिंह, मेयर जगदीश राज राजा और डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी भी मौजूद थे।संसद मैंबर ने इस नेक कार्य के लिए जी एंटरटेनमेंट का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे जिला प्रशासन को महामारी के साथ प्रभावशाली तरीके से लड़ने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कोविड-19 मरीज़ों खासकर गंभीर रोगियों की बढ़िया देखभाल और इलाज को यकीनी बना रही है।उन्होंने कहा कि सबसे ज़्यादा ध्यान बुज़ुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले मरीज़ों की देखभाल की तरफ दिया जा रहा है, जिन्हें इस वायरस से ज्यादा खतरा है। उन्होंने कहा कि यह चारों एम्बुलैंस अस्पतालों में मरीज़ों का समय सिर इलाज सुनिश्चित करने में सहायता करेंगी।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस मानवीय जान-माल के लिए एक बड़ा ख़तरा है और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने में वचनबद्ध है कि लोगों को किसी किस्म की कोई दिक्कत पेश न आए।चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी और लोगों को बढ़िया सेहत सुविधाएं यकीनी बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज जब इस महामारी को रोकने के लिए सामुहिक प्रयास करने की ज़रूरत है, ऐसे समय में जी इंटरटेनमेंट की तरफ से सहयोग एक प्रशंसनीय कदम है।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जसबीर सिंह, एसडीएम डा. जय इन्द्र सिंह, कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह लाली, हनी जोशी व अन्य मौजूद थे।

 

Tags: Santokh Singh Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Jalandhar , Punjab Congress , Ghanshyam Thori , Rajinder Beri , Zee Entertainment , Zee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD