Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सतिंदर सिंह ने एसएसपी के तौर पर कार्यभार संभाला

कहा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की शिकायतों के निवारण का कार्य होगा एक साथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस..ए.एस. नगर , 01 Oct 2020

Last updated on: Oct 01, 2020, 00:00 IST

जिला एसएएस नगर के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतिंदर सिंह ने बुधवार देर शाम को पदभार संभाल लिया।उन्होंने कुलदीप सिंह चहल की जगह ली जो एसएसपी के तौर पर चंडीगढ़ में डेप्यूटेशन पर हैं।कार्यभार संभालने के बाद, पीपीएस अधिकारी ने अपने अधीन आते कर्मचारियों के साथ एक बैठक की। अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए एसएसपी ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के अलावा गैरकानूनी गतिविधियों पर नकेल कसने और असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटने पर विशेष ध्यान केन्द्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का निवारण करने का कार्य भी साथ-साथ बख़ूबी किया जाएगा।दोस्ताना पुलिसिंग की हिमायत करते हुए सतिंदर सिंह ने पुलिस-लोक भागीदारी आधारितपुलिसिंग की वकालत की। उन्होंने कहा कि लोगों को यह लगना चाहिए कि उनकी बात सुनी जाती है और उनमें अपने आसपास के क्षेत्र में होती अवैध गतिविधि की रिपोर्ट करने के लिए आगे आने हेतु आत्मविश्वास होना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन जैसे अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठित / सफेदपोश अपराध पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सभी पुलिस थानों के कामकाज पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सके।गौरतलब है कि वह 1990 में पंजाब पुलिस में शामिल हुए थे और वह कपूरथला, खन्ना, एसबीएस नगर और जालंधर (ग्रामीण) के एसएसपी के तौर पर काम कर चुके  है  ।

 

Tags: SSP Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD