मैंने अंगदान का संकल्प ले लिया है : अमिताभ बच्चन
Web Admin
5 Dariya News
मुंबई , 30 Sep 2020
Last updated on: Sep 30, 2020, 00:00 IST
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह अंगदान करने का संकल्प पहले ही ले चुके हैं। वह किसी और को दी जाने वाली जिंदगी के वाहक हैं। बिग बी ने रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने सूट पर एक हरा रिबन लगाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में वह लिखते हैं, "ग्रीन रिबन पहनने का सम्मान। मैंने अंगदान का संकल्प लिया है। अब मैं किसी और को दी जाने वाली जिंदगी का वाहक हूं।" अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना से ठीक हुए हैं, इसलिए काम पर जाने के दौरान वह खास सावधानी बरतने से बिल्कुल भी नहीं चूक रहे हैं। उनकी साझा की गई एक तस्वीर में वह फेस मास्क लगाए दिख रहे हैं। यह उनके काम पर जाने के दौरान की तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "चले हम भइया काम पे, पहने पैंगोलिन मास्क, पंद्रह घंटे काम करना है, यही है अपना टास्क।"