Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा योगदान : रमेश पोखरियाल निशंक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Sep 2020

Last updated on: Sep 29, 2020, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नमामि गंगे मिशन के तहत उत्तराखंड में 521 करोड़ की 6 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर हरिद्वार से सांसद व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित रहे। "मोदी जी ने गंगा को समर्पित एक म्यूजियम गंगा अवलोकन, चंडीघाट में गंगा संरक्षण एवं जैव विविधता के लिए एक गंगा संग्रहालय, 230 करोड़ की लागत से बनने वाला हरिद्वार के जगजीतुर में 68 एमएलडी क्षमता वाले सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट, ऋषिकेश के लक्कड़ घाट पर 158 करोड़ की लागत से बनने वाले 26 एमएलडी क्षमता के सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट, मुनि की रैली वीरपानी में बनने वाले 39 करोड़ की लागत वाले सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने हरिद्वार के सराय में 13 करोड़ की लागत वाले सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड किये जाने को हरी झंडी दी। " प्रधानमंत्री ने चार धाम की पवित्रता को अपने में समेटे देवभूमि उत्तराखंड की धरा को आदर पूर्वक नमन करते हुए कहा, "यह गर्व का विषय है कि राज्य में गंगा को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने वाले सभी 30 प्रोजेक्ट्स अब पूरे हो चुके हैं। इन परियोजनाओं की शुरूआत नमामि गंगे मिशन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।" इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, "प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा लगाव है और राज्य के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है। उत्तराखंड का बच्चा-बच्चा उनके योगदान से खुश है। चाहे हरिद्धार में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति हो या फिर 600 करोड़ के बिजली के तारों को भूमिगत करने की परियोजना हो, प्रधानमंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर हरिद्वार, ऋषिकेश और उत्तराखंड के लोगों के लिए स्वीकृति दी है।" डॉ. निशंक ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री जी महिलाओं के उत्थान को लेकर प्रतिबद्ध हैं। पहले उत्तराखंड की महिलाओं को गैस सिलेंडर के लिए एक-एक किलोमीटर लंबी लाइन लगनी पड़ती थी फिर भी गैस उपलब्ध नहीं होती थी, लेकिन अब घर-घर में गैस पाइप लाइनों के निर्माण अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम हैं। इससे लोगों के लिए जीवन बेहद आसान हो गया।" केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार के उत्तराखंड में किये गए कामों के बारे में बताते हुए कहा, "उत्तराखंड में सड़कों के लिए केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। हरिद्वार से देहरादून, रुड़की से भगवानपुर जैसे कई शहरों के लिए सड़क बनाने के लिए स्वीकृति दी गई है।" डॉ. निशंक ने यह भी बताया कि सड़क परिवहन मंत्री ने भी राज्य के विकास के मद्देनजर हरिद्वार के लिए करोड़ों की लागत वाली रिंग रोड परियोजना को मंजूरी दी है। हरिद्वार से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक ने यह भी बताया कि हर की पौड़ी के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू हो गया है, जिसकी लागत 34 करोड़ रुपये है और साथ ही कुंभ के लिए हरिद्वार एवं ऋषिकेश में दर्जनों घाटों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank , Union Minister of HRD , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , The Minister of Human Resource Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD