Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा के इशारे पर नाचने वाले ‘पक्के मोदी भक्त’ हैं अमरिन्दर और बादल : हरपाल सिंह चीमा

पंजाब बंद के बराबर बादलों की ओर से ‘चक्का जाम नाटक’ ऐलान कर किसानी संघर्ष को तारपीडो करने की कोशिश - ‘आप’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 23 Sep 2020

Last updated on: Sep 23, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह और बादल परिवार ‘पक्के मोदी भक्तों’ की तरह तानाशाह प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी के इशारों पर नाचते हैं, क्योंकि बड़े स्तर के भ्रष्टाचार, शराब और ड्रग माफिया, ईडी और इंकम टैक्स, विदेशी बैंक खाते और विदेशी मेहमानों के कारण अमरिन्दर सिंह और बादल परिवार की अनेकों कमजोरियों के कारण इन दोनों परिवारों की नब्ज मोदी के हाथ में है। यही कारण है कि नरिन्दर मोदी सरकार अमरिन्दर सिंह और बादलों को पंजाब के विरुद्ध ही हथियार के तौर पर ईस्तेमाल करती आ रही है।यहां प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधन करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पहले बादलों ने कृषि विरोधी काले कानूनों की महीनों से जोरदार वकालत करके किसानों की पीठ में छुरा घोंपा और अब मोदी सरकार के इशारे पर किसानों के संघर्ष को तारपीडो करने की घटिया कोशिशों में जुटे हुए हैं। इस लिए 25 सितम्बर को किसान जत्थेबंदियों की ओर से दिए गए पंजाब बंद के आमंत्रण के बराबर बादलों ने 25 सितम्बर को ही ‘चक्का जाम’ का नाटक ऐलान दिया है। किसानी संघर्ष के बराबर बादलों की ओर से यह नाटक मोदी सरकार के इशारे पर किया जा रहा है, जिससे किसी तरीके पंजाब के किसानों और आम लोगों की जागरूक होने से रोका जाए। उन्होंने सवाल किया क्या यह पाखंड 25 सितम्बर को ही जरूरी है और आगे पीछे क्यों नहीं हो सकता? 

इस मौके पार्टी के प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट, प्रदेश खजांची श्रीमती नीना मित्तल, पार्टी नेता गोबिन्दर मित्तल और दिनेश चड्ढा मौजूद थे।हरपाल सिंह चीमा ने हरसिमरत कौर को ‘नाटक क्विन’ करार देते हुए कहा कि इस्तीफे वाले ड्रामे के बावजूद बादल आज भी केंद्र सरकार का हिस्सा हैं और मोदी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।प्रदेश के सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं समेत प्रदेश के सभी वर्गों से अपील की है कि वह मोदी सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों के विरुद्ध किसानी संघर्ष का साथ दें और 25 सितम्बर के बंद को कामयाब बनाएं। ‘आप’ ने साथ ही 25 सितम्बर को बादलों की तरफ से ‘चक्का जाम’ के ऐलान को किसानी संघर्ष के विरुद्ध साजिश बताया है और दलील दी कि 2015 में नकली पैस्टीसाईड घोटाले के विरुद्ध जब किसानी संघर्ष शिखर पर था तब श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सोची समझी साजिश रची गई थी। इस लिए हमें सब को बेहद सुचेत रहना पड़ेगा।हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बादलों की तरह मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह भी मोदी सरकार की कठपुतली है। हाई-पावर समिति में अमरिन्दर सिंह और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से इन काले कानूनों को चुप-चाप सहमति देना और वित्तीय संशोधनों के नाम पर गठित मोंटेक सिंह आहलूवालीया समिति के द्वारा मोदी सरकार के इन काले कानूनों को हू-ब-हू लागू करने की प्रक्रिया शुरू करना इस तथ्य की पुष्टि करता हैं कि अमरिन्दर सिंह मोदी सरकार के करिन्दे के तौर पर काम कर रहे हैं।हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा संसद और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश से तुरंत इस्तीफे की मांग करते उनको सप्ताह का समय दिया और कहा यदि सोम प्रकाश इस्तीफा नहीं देते तो आम आदमी पार्टी उनके समेत भाजपा के सभी संसदों और प्रदेश प्रधान के घरों का घेराव करेगी। 

बॉक्स के लिए 

मंडियों में मक्का की हो रही बे-कदरी, कपास और बासमती के बारे में जवाब दे सरकारें - ‘आप’ 

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा की किसान विरोधी नीतियों और नीयत का क्षतिपूर्ति देश और पंजाब का किसान कल भी भुगतता था और आज भी भुगत रहा है।आज पंजाब की मंडियों में एमएसपी ऐलान होने के बावजूद मक्का 1870 की जगह 650 से 1000 रुपए और कपास (काट्टन) 5825 रुपए प्रति क्विंटल की जगह 4000 -4500 रुपए बिक रहा है। जबकि एमएसपी रहित बासमती की फसल केवल 1900 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जा रही है, जिस को बाद में यही मध्यस्थ (विचौले) खरीददार 6000 रुपए प्रति क्विंटल तक उपभोक्ताओं को बेचते हैं।हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह अभी ट्रेलर है जब मोदी के यह काले कानून लागू हो गए तो गेहूं और धान का हाल ओर भी बदतर होगा।    

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD