Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

घर-घर रोजगार अभियान के माध्यम से नौजवानों को उनकी योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध करवा रही है पंजाब सरकार : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने 24 से 30 तक चलने वाले मैगा रोजगार मेलों की शुरुआत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Sep 2020

Last updated on: Sep 24, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि बेशक पूरी दुनिया कोविड-19 के बुरे दौर से गुजर रही है लेकिन बावजूद इसके पंजाब सरकार घर-घर रोजगार अभियान के अंतर्गत नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया करवाने में कामयाब हुई है और यह प्रक्रिया लगाता जारी है। वे आज पंजाब सरकार की ओर से आज से शुरु किए गए मैगा रोजगार मेलों की शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, पंजाब उद्योग विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ब्रह्म शंकर जिंपा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। उन्होने इस मौके पर रोजगारा मेले में चल रही इंटरव्यू का जायजा लिया और नौजवानों से बातचीत भी की। उन्होंने विभिन्न कंपनियों की ओर से चुने गए नौजवानों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के लोगों को रोजगार देने का जो वायदा किया था, उसे पूरा किया जा रहा है और जिला रोजगार ब्यूरो के माध्यम से सभी जिलों में नौजवानों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज रोजगार मेले में करीब 600 नौजवानों ने भाग लिया, जिनमें से लगभग 405 नौजवानों का इंटरव्यू के माध्यम से मौके पर ही चयन कर लिया गया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि  इन रोजगार मेलों की सबसे खास बात यह है कि एक ही छत के नीचे नौजवानों को अलग-अलग कंपनियों में इंटरव्यू देने का मौका मिलता है और उन्हें कंपनियों व उद्योगों के चक्कर काटने की जरुरत नहीं पड़ती।  कोविड के दौर में कई लोगों की नौकरियां चली गई थी। इस मुश्किल समय में पंजाब सरकार ने इनका हाथ थामते हुए इन्हें भी रोजगार मुहैया करवाया है।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि 30 सितंबर तक रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सके। उन्होंने कहा कि इन मेलों में नामी कंपनियों की ओर से इंटव्यू कर मौके पर ही नौजवानों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्यूरो की ओर से लगातार छोटे-छोटे रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं और ब्लाक स्तर पर भी रोजगार मेले लगाकर नौजवानों को रोजगार प्रदान किया गया है।अपनीत रियात ने बताया कि रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा व ब्यूरो की पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को रोजगार दिलवाया जा सके। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में एच.डी.एफ.सी बैंक, सोनालिका, जे.सी.टी, वर्धमान, फ्यूचर जनरल लाइन इंश्योरेंस, शिवम अस्पताल होशियारपुर, आई.वी.वाई अस्पताल, पिरामिड ई सर्विस, वर्मा हुंडई, एल.आई.सी, डायमंड हर्बल, पुखराज हैल्थ केयर, ज्ञानम इंस्टीट्यूट, करांप्टन बद्दी, कोसमोस मैनपावर, रॉकमैन इंडस्ट्री लुधियाना, सी.एस.सी जैसी अलग-अलग कंपनियां, बैंक, इंश्योरेंस सैक्टर व उद्योगों की ओर से नौजवानों की प्लेसमेंट की गई। उन्होंने जिले के जरुरतमंद नौजवानों को अधिक से अधिक इन रोजगार मेलों में शिरकत करने की अपील की।  

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD