Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब मंत्रीमंडल द्वारा पी.ए.सी.एल. के रणनीतक उपनिवेश के लिए प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारित सब कमेटी के गठन को मंजूरी

प्रक्रिया विस्तार में बनाने के लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व में अफसरों का कोर ग्रुप बनाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Sep 2020

Last updated on: Sep 17, 2020, 00:00 IST

पंजाब मंत्रीमंडल ने गुरूवार को पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम (पी.एस.आई.डी.सी.) के माध्यम से पंजाब सरकार द्वारा पंजाब अल्कलीज एंड केमिकल लिमिटेड (पी.ए.सी.एल.) में रखी गई 33.49 प्रतिशत बराबर हिस्सेदारी के रणनीतक उपनिवेश की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए अधिकार प्राप्त कैबिनेट सब कमेटी के गठन को मंजूरी दे दी।इसके साथ ही उपनिवेश प्रक्रिया को विस्तार में बनाने के लिए ‘उपनिवेश संबंधी अफसरों के कोर ग्रुप’ के गठन को भी मंजूरी दे दी जो इस विस्तृत प्रक्रिया को अधिकारित सब कमेटी के समक्ष रखेंगे। इस कमेटी में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, मनप्रीत सिंह बादल और सुंदर शाम अरोड़ा शामिल हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक यह फैसला बीमार औद्योगिक यूनिट-पी.ए.सी.एल. के उपनिवेश के प्रस्ताव के संदर्भ में लिया गया जो वित्त विभाग के द्वारा उपनिवेश और सार्वजनिक उद्यम निदेशालय द्वारा पेश किया गया जिससे पी.एस.आई.डी.सी. के नकदी के बहाव में सुधार लाया जा सके।उपनिवेश बारे मुख्य सचिव के नेतृत्व वाली अफसरों के कोर ग्रुप की कमेटी को इस सम्बन्ध में अंतिम फैसला लेने के लिए मंत्रीमंडल को अपनी सिफारिशें और रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। अन्य सदस्यों में प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव उद्योग, मैनेजिंग डायरैक्टर पी.एस.आई.डी.सी., मैनेजिंग डायरैक्टर पी.ए.सी.एल. के अलावा डायरैक्टर उपनवेश और सार्वजनिक उद्यम इसके कनवीनर होंगे।बताने योग्य है कि मंत्रीमंडल के फैसले के पालन में तीन सरकारी सार्वजनिक संस्थानों पंजाब कम्यूनिकेशन लिमिटेड (पनकॉम), पंजाब वित्त निगम (पी.एफ.सी.) और पी.एस.आई.डी.सी. के उपनिवेश के लिए 13 अगस्त 2018 को भी उपनिवेश संबंधी अफसरों के कोर ग्रुप का गठन किया गया था और मुख्य सचिव को इसका चेयरमैन और प्रमुख सचिव वित्तीय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, सम्बन्धित विभाग के प्रशासकीय सचिव, सम्बन्धित सार्वजनिक संस्थान के एम.डी. इसके मैंबर के अलावा डायरैक्टर पब्लिक इंटरप्राईज और डिसइन्वैस्टमैंट इसके कनवीनर बनाए गए थे।

 

Tags: Cabinet Decision Punjab , Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab , Punjab Alkalies & Chemicals Limited , PACL , Punjab State Industrial Development Corporation , PSIDC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD