Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

बॉलीवुड ड्रग मामले में अभिनेता रवि किशन के साथ आईं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 17 Sep 2020

Last updated on: Sep 17, 2020, 00:00 IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल पर बहस छिड़ गई है। भाजपा के सांसद रवि किशन के बयान को लेकर अभिनेत्री जया बच्चन ने बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर राज्यसभा में जवाब दिया। अब जया बच्चन के जवाब पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी भड़की हैं। अक्षरा ने रवि किशन के बयान का समर्थन करते हुए कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर रवि किशनजी ने संसद में आवाज उठाई थी। उन्होंने आवाज क्या उठाई, एकदम से हंगामा मच गया। कोई कहता है कि थाली में छेद करता है, तो कोई भोजपुरी इंडस्ट्री पर ही उंगली उठा रहा है।"उन्होंने कहा, "मैं कहती हूं कि अगर इंडस्ट्री में कोई कुछ सुधारने की कोशिश कर रहा है और उसके लिए कोई मांग कर रहा है, तो इसमें गलत क्या है? पूरा विश्व जया जी के बातों का जवाब दे रहा है। हो सकता है, उनकी कोई मजबूरी होगी।"अक्षरा ने निर्देशक अनुभव सिन्हा के दिए बयान 'भोजपुरी में नंगा नाच होता है' को लेकर कहा, "आपने इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कैसे कर लिया, आप तो बनारस से आते हैं, फिर भी आप भोजपुरी पर इस तरह का आरोप लगाकर, अपनी मातृभाषा को बदनाम कर रहे हैं।"अक्षरा ने कहा कि, दुनिया आपकी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई देख रही है। चाहे वो सुसाइड हो या फिर ड्रग्स, सब जानते हैं।उन्होंने आगे कहा कि, "आज रवि किशनजी ने जो अपना नाम बनाया है, वो नंगा नाच करके नहीं बनाया है। आप लोग निंदा तब करिए, जब आप उस काबिल हों। आपकी इंडस्ट्री में भोजपुरी इंडस्ट्री से ज्यादा नंगा नाच होता है।"

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Patna , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Patna News , Bhojpuri actress , Akshara Singh , Anubhav Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD