Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

गुरु दत्त की बायोपिक बड़े पर्दे पर ही रिलीज की जा सकती है: भावना तलवार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Sep 2020

Last updated on: Sep 07, 2020, 00:00 IST

नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्मकार भावना तलवार दिवंगत प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता व अभिनेता गुरु दत्त की बायोपिक का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। बायोपिक का शीर्षक 'प्यासा' है। तलवार अपनी फिल्म के लिए कलाकारों को चुनने की प्रक्रिया में हैं। दत्त का जीवन गहन और जटिल रहा है, इसलिए इस कहानी को लिखने में तलवार को सात साल लग गए। फिर भी इस बायोपिक को वेब सीरीज फॉरमेट में बताते की बजाय, उन्होंने विस्तृत कहानी को फीचर फिल्म के तौर पर पेश करने का विकल्प चुना है।तलवार ने आईएएनएस से कहा, "उनका व्यक्तित्व लार्जर दैन लाइफ की तरह था और मात्र 10 सालों के भीतर ही उन्होंने एक फिल्म निर्माता के तौर पर सफलता, अभिनेता के तौर पर सफलता, अपने सिनेमा की व्यावसायिक सफलता, एक अभिनेता के रूप में अपने प्रशंसकों की प्रशंसा और गीता दत्त के साथ लगाव और फिर पत्नी के तौर पर उन्हें पाना, सब कुछ पा लिया था। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने दुख भी देखा। आप इसे छोटे पर्दे में नहीं दिखा सकते हैं। यह एक फीचर फिल्म प्रारूप के योग्य है।"उन्होंने आगे कहा, "कहानी को 10 घंटे की कहानी के तौर पर पेश करने की आवश्यकता नहीं है। उनकी यात्रा आकर्षक है और बड़े पर्दे पर दिखाने के काबिल है। विस्तृत शोध कार्य के लिए मुझे सात साल लग गए, और एक आकर्षक कहानी लिखने के लिए कई विचार-विमर्श हुए, जो न सिर्फ मुझे और मेरी टीम को, बल्कि एक नई पीढ़ी के दर्शकों को भी पसंद एगी और वे फिल्म देखने के लिए थिएटर जाना चाहेंगे।"अपनी फिल्म में भावना ने गुरु दत्त को एक टेलीफोन ऑपरेटर से भारतीय सिनेमा के एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में परिवर्तित होने के सफर को दिखाया है।उन्होंने आगे कहा, "एक दिलचस्प बात यह है कि कैसे उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन आपस में जुड़ गए। गीता दत्त से उनकी मुलाकात फिल्म 'बाजी' के दौरान हुई और ये दोनों नवोदित प्रतिभाए स्टार बन गए और शादी कर ली, और उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन एक-दूसरे में झलकते नजर आए। यह काफी रोचक यात्रा है।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , filmmaker Bhavna Talwar , Bhavna Talwar , Guru Dutt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD