Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

 

बड़े पर्दे पर आएगा विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज' का सीक्वल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Sep 2020

Last updated on: Sep 03, 2020, 00:00 IST

अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म खुदा हाफिज के दूसरे चैप्टर में नजर आने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म के सीक्वल, 'खुदा हाफिज चैप्टर-2 को' बड़े पर्दे पर रिलीज करने की योजना है। विद्युत ने कहा, "उनका (मुख्य किरदार समीर) पत्नी को वापस पा लेना फिल्म का सही अंत नहीं है। महिला (शिवालिका ओबेरॉय द्वारा अभिनीत नरगिस का किरदार) का इतनी सब उथल-पुथल के बाद समाज में सफलतापूर्वक जीना इस लव स्टोरी की असली शुरूआत है। दूसरे चैप्टर में हम वही दिखाने की योजना बना रहे हैं।"वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म 'खुदा हाफिज' नवविवाहित जोड़े समीर (विद्युत) और नरगिस (शिवालेका ओबेरॉय) की कहानी बताती है, जो अच्छे अवसरों की तलाश में विदेशों में काम करने का फैसला करते हैं, जहां नरगिस लापता हो जाती है।यह फिल्म कोविड -19 महामारी के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई।फिल्म के लेखक-निर्देशक फारुक कबीर ने कहा, "मैं हमेशा इस कहानी को आगे ले जाना चाहता था, लेकिन मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा था।"कबीर ने आगे कहा, "यह फ्रेंचाइजी फिल्म नहीं है। चैप्टर 2 इसका आखिरी अध्याय है और हम इसे बड़ी स्क्रीन पर ला रहे हैं।"'खुदा हाफिज चैप्टर 2' फिल्म 2021 की पहली तिमाही में फ्लोर पर आएगी।निर्माता अभिषेक पाठक ने कहा, "दूसरा चैप्टर आश्चर्य से भरा होगा और इस बार हम दर्शकों को सिनेमाघरों में यह फिल्म दिखाने के लिए ²ढ़ हैं।"

 

Tags: Vidyut Jammwal , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Khuda Haafiz , Khuda Haafiz Chapter II , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD