Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

ब्लाइंड आइटम्स आनंदित करते थे : मसाबा गुप्ता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Aug 2020

Last updated on: Aug 29, 2020, 00:00 IST

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता का कहना है कि फैशन उद्योग में 11 साल बिताने के बाद भी आज भी उनसे उनके माता-पिता और साल 1988 की घटनाओं के बारे में पूछा जाता है, लेकिन उन्हें अब इससे फर्क नहीं पड़ता है, वह इसके साथ सहज हैं।मसाबा ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने ब्लाइंड आइटम्स (किसी विशेष व्यक्ति के बारे में लिखा ऐसा आर्टिक्ल जिसमें व्यक्ति का नाम नहीं दिया जाता है) की संस्कृति के साथ जीना सीख लिया है। उन्होंने कहा, "मुझे यह कहना पड़ेगा कि हां मैं वास्तव में ब्लाइंड आइटम्स पढ़ने का आनंद लेती थी, लेकिन सिर्फ तब तक जब तक कि यह मेरे बारे में नहीं था। मुझे लगता है कि यह मनुष्य की प्रवृत्ति है कि जब तक आपके साथ वह चीज नहीं होती है या आप उस अनुभव से नहीं गुजरते हैं तब तक किसी चीज को लेकर आप अपना ²ष्टिकोण नहीं बदल पाते हैं, और अनुभव प्राप्त करने के पश्चात ही आप लोगों के प्रति दयालु होते हैं। उसके पहले तक आप उसका वास्तविक अनुमान नहीं लगा पाते हैं।"मसाबा का जन्म 80 के दशक में हुआ था और वह वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्डस और अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी हैं। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मेरा जन्म ही विवाद के दौरान हुआ था। मुझे कई तरह के मेरे माता-पिता के बारे में भी प्रश्न पूछे गए। आज भी 11 साल तक फैशन इंडस्ट्री में रहने के बाद भी मेरे माता-पिता को लेकर सवाल उठाए जाते हैं और पूछा जाता है कि 1988 में क्या हुआ था। मैंने इसके साथ जीना और सहज होना सीख लिया है।"मसाबा ने कहा कि वह 'बहुत ही निजी घेरे' में अपना जीवन जीना पसंद करती हैं।डिजाइनर ने अब एक काल्पनिक सीरीज 'मसाबा मसाबा' के लिए अपने जीवन के कुछ हिस्सों से पर्दा हटाया है। नेटफ्लिक्स शो में मसाबा और उनकी मां नीना ने अपने काल्पनिक संस्करण निभाए हैं। इस शो के माध्यम से तस्वीर में नजर आने वाली मुस्कुराहट के पीछे की वास्तविक सच्चाई को दिखाया गया है। इसमें उनके तलाक, उनकी मां के साथ उनके बंधन, शोबिज के चंचल स्वभाव और ब्लाइंड आर्टिकल्स के प्रभावों के बारे में बताया गया है।इस 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज शो में नील भूपालम, रिताशा राठौर, स्मरण साहू और सत्यदीप मिश्रा ने भी अभिनय किया है।

 

Tags: Fashion , Masaba Gupta , Masaba Masaba , Fashion Design

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD