Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जिंदल ने समाचार चैनल के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

नवीन जिंदल
नवीन जिंदल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 18 Mar 2014

Last updated on: Mar 18, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत में कहा है कि कुछ समाचार चैनलों को उनके बारे में 'झूठे, अपमानकारक और गुमराह करने वाली खबरों' को प्रसारित करने से रोका जाए। जिंदल करुक्षेत्र से दोबारा चुनाव मैदान में हैं। आयोग को सौंपी गई अर्जी में जिंदल ने कहा है कि समाचार चैनल ने आयोग के आदेश का उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा है कि 7 मार्च को प्रसारित कार्यक्रम में भीलवाड़ा के एक खान के बारे में 'झूठी और शरारतपूर्ण रिपोर्ट' दिखाई गई। बताया गया कि यह खान जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड को आवंटित की गई थी। जिंदल इसके अध्यक्ष हैं।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम 10 मार्च को प्रसारित किया गया था जिसमें उन्हें टिकट देने की चर्चा की गई थी।

अर्जी में कहा गया है, "कार्यक्रम में यह उल्लेख किया गया कि कोयला घोटाले में पहला आरोप पत्र दायर हो चुका है और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड का लोगा प्रमुखता से दर्शाया गया था, जो कि पूरी तरह गलत, झूठा और गुमराह करने वाला है क्योंकि पहला आरोप पत्र नवभारत कंपनी के खिलाफ दायर किया गया है।"उन्होंने कहा है कि 16 मार्च को एक टीवी कार्यक्रम में उनके बारे में झूठी और गुमराह करने वाली रिपोर्ट प्रसारित की गई।जिंदल ने कहा है कि यह समाचार सामग्री भी राष्ट्रीय प्रसारण मानक प्राधिकरण (एनबीएसए) के दिशानिर्देशों के विरुद्ध था।

 

Tags: naveen jindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD